फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

C ग्रेड फिल्मों में काम करती थीं संजय दत्त की पत्नी, बड़ी बेटी उम्र में इनसे सिर्फ 10 साल हैं छोटी

Mon, 22 Jul 2019 06:00 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Manyata Dutt - फोटो : Social Media
संजय दत्त की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मान्यता दत्त का जन्म 22 जुलाई 1978 को एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। पहले मान्यता का नाम दिलनवाज शेख था। मान्यता की परवरिश दुबई में हुई थी। मान्यता जब बॉलीवुड में आईं तो उन्होंने अपना नाम सारा खान रख लिया। फिल्म इंडस्ट्री में वो इसी नाम से पहचानी जाती थीं। प्रकाश झा की फिल्म में आइटम नंबर करने के बाद उन्होंने अपना बदलकर मान्यता रख लिया था।
 
विज्ञापन

2 of 7
मान्यता दत्त
मान्यता इस समय संजय दत्त प्रोडक्शन की सीईओ हैं। वो संजय का सारा काम संभालती हैं। संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला का जन्म 1988 में हुआ था। इस लिहाज से त्रिशाला उम्र में मान्यता से केवल 10 साल छोटी हैं। मान्यता को पहली बार पहचान तब मिली जब उन्होंने फिल्म मेकर प्रकाश झा की फिल्म 'गंगाजल' में आइटम नंबर किया था। फिल्म के आइटम सॉन्ग 'अल्हड़ जवानी' में मान्यता ने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी थी।
विज्ञापन

3 of 7
मान्यता दत्त
मान्यता के पिता का दुबई में बिजनेस था। उनकी मौत के बाद घर संभालने की जिम्मेदारी मान्यता पर आ गईं। यहीं से उनके फिल्मी करियर पर ब्रेक लग गया था। वो अपने फैमिली बिजनेस पर ज्यादा फोकस करने लगी थीं। आगे की स्लाइड में जानें कैसे हुई थी संजय और मान्यता की पहली मुलाकात...

4 of 7
मान्यता दत्त
मान्यता एक सक्सेसफुल हीरोइन बनना चाहती थीं। लेकिन उन्हें कभी कोई बड़ी फिल्म ऑफर नहीं हुई। इसके चलते मान्यता ने B और C ग्रेड फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। मान्यता को लगा था कि शायद प्रकाश झा की फिल्म में आइटम नंबर करने के बाद उनको फिल्में मिलना शुरू हो जाएंगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

5 of 7
मान्यता दत्त
मान्यता की किस्मत उस समय बदली जब संजय दत्त ने मान्यता की एक C ग्रेड फिल्म Lovers Like Us के राइट्स 20 लाख रुपए में खरीद लिए। इसी मीटिंग में पहली बार संजय दत्त और मान्यता की मुलाकात हुई। इस दौरान संजय दत्त एक जूनियर आर्टिस्ट नाडिया दुरानी को डेट कर रहे थे। मान्यता बिना किसी को बताए संजय दत्त से मिलने जाने लगीं। जब भी नाडिया शहर से बाहर होती थीं तब मान्यता संजय से मिलने उनके घर पहुंच जाती थीं। वो संजय दत्त को अक्सर अपने हाथों का बना खाना खिलाया करती थीं। 
विज्ञापन

6 of 7
Manyata Dutt - फोटो : Social Media
एक ओर नाडिया थीं जो हमेशा संजय के क्रेडिट कार्ड पर शॉपिंग करती थीं। दूसरी ओर मान्यता थीं जिसने कभी संजय से कुछ नहीं मांगा था। यही वजह थी कि संजय का झुकाव मान्यता की ओर बढ़ गया। साल 2008 में संजय ने मान्यता से शादी कर ली। उस समय मान्यता की उम्र सिर्फ 29 साल की थीं, जबकि संजय 50 के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
manyata dutt
दोनों की शादी का संजय के परिवार ने काफी विरोध किया था। क्योंकि दोनों की उम्र में करीब 20 साल का फर्क था। मान्यता, संजय की बेटी त्रिशाला से केवल 10 साल ही बड़ी हैं। ऐसे में किसी ने भी मान्यता को स्वीकार नहीं किया था, लेकिन संजय को मान्यता पर पूरा भरोसा था। साल 2010 में मान्यता ने दो जुड़वा बच्चों शरान और इकरा को जन्म दिया था। अब संजय और मान्यता अपनी खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें