ड्रग्स केस में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो की जांच जारी है। एनसीबी ने बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट और अभिनेता एजाज खान को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में उनसे आठ घंटे तक पूछताछ की गई। इससे पहले मंगलवार को एजेंसी ने एजाज के कई ठिकानों पर छापा मारा। अभिनेता पहले भी कई बार विवादों में घिर चुके हैं।
गुजरात के अहमदाबाद में जन्मे एजाज खान ने फिल्मों के साथ साथ टीवी शोज में भी काम किए हैं। 2007 में उन्होंने सीरियल निम्बो का से डेब्यू किया था। इसके बाद वह श्शश...कोई है, कहानी हमारे महाभारत की, दीया और बाती सहित अन्य सीरियल में नजर आए। बिग बॉस सीजन सात में वह वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर पहुंचे थे और सेकेंड रनरअप रहे थे। बॉलीवुड में एजाज खान ने फिल्म लम्हा, रक्त चरित्र, बादशाह और टेंपर में काम किया है।
एजाज खान अपने काम से ज्यादा विवादों की वजह से चर्चा में रहते हैं। तो चलिए बताते हैं उनके ऐसे ही पांच विवाद।