बॉलीवुड के हिट अभिनेताओं की सूची में शुमार अजय देवगन 2 अप्रैल यानी आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड के सिंघम कहे जाने वाले अजय देवगन ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं और यह सिलसिला लगातार जारी है। अपनी फिल्मों में एक्शन हीरो के रूप में दिखाई देने वाले अजय रियल लाइफ में काफी सिंपल रहना पसंद करते हैं। यहां तक कि उन्हें अपने जन्मदिन पर केक काटना या कोई बड़ा सेलिब्रेशन करना पसंद नहीं है। हालांकि, पत्नी काजोल और पूरा परिवार मिलकर उनका जन्मदिन सेलिब्रेट करता है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार अजय देवगन अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे, क्योंकि इस दिन वह कुछ खास काम में बिजी रहने वाले हैं।