फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgn: सिंघम 3 के बाद इन फिल्मों के सीक्वल में नजर आएंगे अजय, एक्शन-रोमांस-थ्रिलर सब कुछ होगा जबर्दस्त

Tue, 05 Nov 2024 05:47 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ajay Devgn: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी एक्शन से भरपूर फिल्म सिंघम 3 को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में अजय बाजीराव सिंघम के किरदार से फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचा रहे हैं। सिंघम अगेन साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म सिंघम की तीसरी किस्त है। वहीं अब अजय अपनी कई फिल्मों के सीक्वल में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
अजय देवगन बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता हैं। उनकी फिल्मों की रिलीज का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस फिल्म में अजय देवगन का एक्शन अवतार एक बार नहीं बल्कि इसकी पिछली किस्तों में भी नजर आ चुका है। साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म सिंघम, साल 2014 में रिलीज हुई सिंघम रिटर्न्स और साल 2024 में इसकी तीसरी किस्त सिंघम अगेन के नाम से रिलीज हुई है, जो लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए आयाम हासिल कर रही है। वहीं अब अजय अपनी बाकी फिल्मों के सीक्वल में भी नजर आने वाले हैं।   
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
इन फिल्मों के सीक्वल में नजर आएंगे अजय
अजय देवगन ने सिंघम 3 में अपने धमाकेदार एक्शन से सभी को चौंका दिया है। यह रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की पांचवीं किस्त है। वहीं इस फिल्म के अलावा भी अजय कई फिल्मों के सीक्वल में नजर आएंगे, जिनकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इस लिस्ट में रेड 2, दे दे प्यार दे 2 और सन ऑफ सरदार 2 शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
रेड 2
रेड 2 राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित एक आगामी थ्रिलर फिल्म है। इसमें अजय देवगन के अलावा इलियाना डिक्रूज, रितेश देशमुख, वाणी कपूर, पूनम झावर और सुनील शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 2018 में रिलीज हुई रेड की अगली कड़ी है रेड 2। फिल्म की घोषणा अप्रैल 2020 में की गई थी, जबकि प्री-प्रोडक्शन अगस्त 2022 में शुरू हुआ था। फिल्मांकन 2024 की पहली छमाही में मुंबई, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में हुआ। रेड 2, 21 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

4 of 5
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
दे दे प्यार दे 2
दे दे प्यार दे 2 का निर्देशन अंशुल शर्मा कर रहे हैं। अजय देवगन, तब्बू, रकुल प्रीत सिंह, आर माधवन नजर आएंगे। यह 50 वर्षीय व्यक्ति के साथ आयशा के रोमांस के प्रति उसके परिवार की चिंताओं पर आधारित है। इस फिल्म के सीक्वल में अजय के साथ फिर से रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी देखने को मिलेगी। यह फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
सन ऑफ सरदार 2 
सन ऑफ सरदार 2 आगामी एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा करेंगे और इसका निर्माण अजय देवगन करेंगे। 2012 में इस फिल्म का सीक्वल रिलीज हुआ था, जिसमें अजय के साथ सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी नजर आई थी। वहीं इस बार सन ऑफ सरदार 2 में अजय के साथ मृणाल ठाकुर की जोड़ी नजर आएगी। इसके अलावा फिल्म में पिछली बार की तरह इसके सीक्वल में भी संजय दत्त नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल 2025 को रिलीज होगी।
Bollywood Stars OTT Debut: ये बॉलीवुड स्टार्स 2024 में कर चुके हैं ओटीटी डेब्यू, सिटाडेल हनी बनी से वरुण धवन..
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें