फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन अब बनेंगे बिना खाकी के पुलिस अफसर, ‘रुद्र’ बनकर करेंगे मुंबई की रातों का पर्दाफाश

Tue, 20 Apr 2021 01:36 PM IST
अमरीन हुसैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी सिनेमा का सबसे लोकप्रिय खाकी वर्दी वाला किरदार ‘सिंघम’ निभाने के बाद अजय देवगन अब एक बिना वर्दी वाले पुलिस अफसर बनने जा रहे हैं। उनके इस नए किरदार को नाम मिला है, रुद्र। मंगलवार को अपनी बेटी नीसा के जन्मदिन पर अजय देवगन ने अपनी इस पहली वेब सीरीज का श्रीगणेश किया।
विज्ञापन

2 of 5
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मशहूर ब्रिटिश वेब सीरीज ‘लूथर’ की रीमेक के तौर पर बनने जा रही वेब सीरीज ‘रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस’ में अजय देवगन में वही रोल करते दिखेंगे जो ओरीजनल में मशहूर सितारे इदरीस एल्बा ने किया है। अजय देवगन इस बारे में कहते हैं, ‘मेरी कोशिश हमेशा से ही अलग तरह की कहानियां कहने और अच्छे हुनरमंद लोगों के साथ काम करने की रही है। इसके पीछे मूल विचार ये है कि भारत में मनोरंजन के स्तर को और ऊपर ले जाया जाए। डिजिटल दुनिया मुझे रोमांचित करती है और मैं इस सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हूं।’
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अजय देवगन परदे पर कई बार पुलिस वाले का रोल कर चुके हैं तो फिर इसमें अलग क्या होगा? इस बारे में वह कहते हैं, ‘वेब सीरीज ‘रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस’ बहुत ही असरकारक और अबूझ पहेली जैसी है। मैं खुद इस नई यात्रा की शुरू होने का इंतजार कर रहा हूं। हां, ये सच है कि परदे पर पुलिसवाला बनना मेरे लिए नया नहीं है लेकिन इस बार ये किरदार ज्यादा कॉम्प्लेक्स और डार्क है। इस किरदार की शख्सियत का स्याह होना ही मेरे लिए इस किरदार को करने की मुख्य वजह रही।’

4 of 5
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वेब सीरीज ‘रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस’ की शूटिंग मुंबई में ही होनी है। इसका प्री प्रोडक्शन काम पहले ही शुरू हो चुका है। अजय देवगन का नाम फाइनल होने के बाद इसके निर्माता अब सीरीज के बाकी कलाकारों की कास्टिंग में जुट गए हैं। मुंबई में हालात सुधरते ही इसकी शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। अजय देवगन को अपनी पहले से निर्माणाधीन फिल्मों का काम भी पूरा करना है। उम्मीद जताई जा रही है कि मॉनसून के इर्दगिर्द सीरीज की शूटिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वेब सीरीज ‘रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस’ का निर्देशन चर्चित फिल्में ‘वेटिंलेटर’ और ‘फरारी की सवारी’ के निर्देशक राजेश मापुस्कर को सौंपा गया है। अजय देवगन की फिल्म ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ की ओटीटी रिलीज के बाद उनकी दो फिल्में और निर्माणाधीन हैं, ‘मैदान’ और ‘मे डे’। फिल्म ‘मैदान’ वह बोनी कपूर और जी स्टूडियोज के साथ बना रहे हैं। और, ‘मे डे’ के निर्माता निर्देशक वह खुद है। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें