अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “यह पोस्ट जनता की मांग पर है … मैं उस प्यार के लिए हमेशा आभारी रहूंगी जो मुझे इस रोल को निभाकर मिला। इससे ज्यादा मुझे और कुछ नहीं चाहिए था।" इस पोस्ट के बाद अब फैंस के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''मैम आपका यह पोस्ट पूरी आदिपुरुष पर भारी पड़ेगा।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''आपके साथ हम सभी की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। मन में जब भी माता सीता का रूप सोचते हैं, उसमें सिर्फ आप ही आती हो...जय श्री राम।'' इसके अलावा और भी बहुत से यूजर्स दीपिका के इस पोस्ट की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Salaar: आदिपुरुष विवाद के बीच प्रभास की फिल्म 'सालार' पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब जारी होगा टीजर?