फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों अजय ने तानाजी पर बनाई फिल्म और क्या है 'अनसंग वॉरियर्स' थीम? अभिनेता ने किया खुलासा

Wed, 08 Jan 2020 02:04 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
काजोल, ओम राउत और अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला
अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल स्टारर फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' फिलहाल सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म दस जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में अजय देवगन ने अमर उजाला के साथ खास बातचीत में खुद इस बात का खुलासा किया कि आखिर उन्होंने क्यों अनसंग वॉरियर्स की सीरीज और तानाजी पर फिल्म बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

2 of 6
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला
दरअसल फिल्म तानाजी के प्रमोशन के लिए अजय देवगन, काजोल और फिल्म के निर्देशक ओम राउत हाल ही में अमर उजाला के ऑफिस पहुंचे। इस दौरान अजय ने तानाजी पर फिल्म बनाने की वजह का खुलासा किया। इसके साथ ही साथ अजय ने ये भी बताया कि तानाजी के बाद वो आखिर क्यों अनसंग वॉरियर्स की सीरीज बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
अमर उजाला की टीम के साथ अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला
अजय कहते हैं, 'हमने स्कूल की किताबों में तानाजी के बारे में पढ़ा था। काफी छोटा सा चैप्टर था वो, किताब में यही लिखा गया था कि वो एक ग्रेट हीरो थे, उन्होंने देश के लिए कुर्बानी दी। लेकिन जब मैंने बाद में विस्तार से तानाजी के बारे में पढ़ा तो मुझे समझ आया कि किताब में जितना जिक्र है, तानाजी का कद उससे बहुत बढ़ा है। पढ़ने के बाद आदमी ये सोचने लग जाता है कि सच में ऐसे लोग थे, जिन्होंने इतना बड़ा त्याग किया।

4 of 6
काजोल, ओम राउत और अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला
इंटरव्यू में अजय आगे कहते हैं, 'ऐसे लोग जो देश के लिए अपनी खुशियों का त्याग, अपने परिवार का त्याग कर देते हैं, अपने देश के लिए। अगर उन्होंने औरंगजेब की सेना से लड़ाई नहीं की होती तो आज देश का नक्शा बदल गया होता, क्योंकि औरंगजेब दिल्ली में बैठे बैठे पूरे दक्षिण तक में कब्जा करना चाहते थे। जो कोंडाना में रोके गए।'
विज्ञापन

5 of 6
अजय देवगन, ओम राउत और काजोल - फोटो : अमर उजाला
अजय ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा, 'एक ऐसे हीरो जो देश के लिए लड़े, अपने परिवार को छोड़ दिया, अपने बेटे की शादी रोक दी और देश के लिए कुर्बान भी हो गए। तो ऐसे हीरो को सिर्फ महाराष्ट्र तक सीमित नहीं रहना चाहिए। तो तानाजी के जैसे ही हर राज्य में कोई न कोई ऐसे हीरो होगें जो कही न कही पीछे छूट गए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला
वीडियो के आखिर में अजय ने कहा, 'मुझे लगता है कि ऐसा कोई भी हीरो जिसने देश के लिए कुछ किया हो, और जो अनसुने रह गए हो, उनको पहचान मिलनी चाहिए। चाहें वो राजस्थान के हो, पंजाब के हो या फिर देश के किसी भी कोने के। तो ऐसे हीरोज की कहानी से एक सीरीज शुरू की जाए 'अनसंग वॉरियर्स'। राज्य चाहें जो भी हो लेकिन देश तो एक ही है।' बता दें कि फिल्म में अजय देवगन के साथ एक लंबे अरसे बाद उनकी पत्नी काजोल भी नजर आएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें