अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अजय देवगन ने खुद को वर्कहॉलिक बताते हुए कहा कि अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर जाने के दो दिनों के भीतर ही उन्हें बेचैनी होने लगती है और वह काम पर वापस जाने के अलावा और कुछ नहीं चाहते हैं। लेकिन 90 के दशक में अपनी सफलता के चरम पर, जब वह एक ही समय में आधा दर्जन से अधिक फिल्में कर रहे थे, तब वे अभिनय को पूरी तरह से छोड़ना चाहते थे।