फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान-अक्षय के बाद हैदराबाद घटना पर आया अजय देवगन का बयान, बोले- हमें अपनी बेटियों की...

Tue, 03 Dec 2019 02:40 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन
हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना की गूंज सड़क से संसद तक सुनाई पड़ रही हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी इस घटना से काफी गुस्से में हैं। सलमान खान, अक्षय कुमार, ऋषि कपूर और वरुण धवन जैसे कई स्टार्स आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग कर चुके हैं। अब इस पर अजय देवगन का भी बयान आया है।
विज्ञापन

2 of 5
Ajay Devgn - फोटो : file photo
हैदराबाद में हुई घटना से अजय देवगन आहत हैं। उन्होंने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अजय ने लिखा है कि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए। अजय आगे कहते हैं कि हमें अपनी बेटियों की सुरक्षा करने की आवश्यकता है नहीं तो हम सिस्टम के रुप में विफल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Rishi Kapoor - फोटो : social media
इससे पहले अभिनेता ऋषि कपूर ने अरोपियों को फांसी देने का समर्थन करते हुए लिखा, 'मैं दुष्कर्म करने वालों के लिए मृत्युदंड का समर्थन करता हूं! इसे रोकना होगा!' इस ट्वीट के साथ ऋषि कपूर ने एक पोस्ट भी शेयर की है जिसमें लिखा है, 'मनुष्य जीवित हैं, लेकिन मानवता के बारे में क्या है? एक और घटना, एक और निर्दोष, उसकी गलती क्या थी? संविधान ने सभी को समान अधिकार दिया, फिर ऐसा भेदभाव क्यों? इसने सभी को हिला कर रख दिया।'

4 of 5
Salman Khan Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
सलमान खान ने लिखा- 'ये मानव के भेष में शैतान हैं। इन निर्दोष महिलाओं को दर्द, यातना और मौत देने वाले इन शैतानों का मिलकर खात्मा करना होगा जो हमारे बीच रह रहे हैं। बेटी बचाओ सिर्फ एक अभियान नहीं है। यह इन राक्षसों को यह बताने का समय है कि हम सभी साथ खड़े हैं। उसकी आत्मा को शांति मिले।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा- 'चाहें हैदराबाद की महिला पशु चिकित्सक हों, या फिर तमिलनाडु की रोजा, या फिर रांची की लॉ छात्रा हों जिनका सामूहिक दुष्कर्म हुआ, एक समाज के तौर पर हम विफल हो चुके हैं। निर्भया सामूहिक दुष्कर्म को सात साल हो चुके हैं, मगर हमारी नैतिकता टुकड़ों में बंटती जा रही है। हमें सख्त से सख्त कानून की जरुरत है। ये सब जल्द खत्म होना चाहिए।' वहीं टीवी शो क्राइम पेट्रोल के होस्ट करने वाले कलाकार अनूप सोनी ने ट्विटर पर लिखा-'हम ने फिर बेटी, बहन और दोस्त को खो दिया। जब तक सजा सख्त से सख्त नहीं होगी, हम नहीं सुधरेंगे।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें