हिंदी सिनेमा के तीन बड़े सुपरस्टार का एक विज्ञापन इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस विज्ञापन में शाहरुख खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार के एक साथ आने पर जितनी उनकी तारीफ नहीं हो रही हैं उससे ज्यादा तीनों की आलोचना की जा रही है। इसमें सबसे ज्यादा फजीहत अक्षय कुमार को झेलनी पड़ रही है।