अजय देवगन ने अपने करियर में कई फिल्में की है, कुछ निर्देशकों के साथ एक से अधिक बार काम किया। वे निर्देशक अजय को बतौर कलाकार कैसे देखते हैं? कौन सी बात उन्हें अजय की सबसे अलग लगती है। जानिए, अजय देवगन पर कुछ निर्देशकों की राय।
जल्द ही अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक राजकुमार गुप्ता हैं, हाल ही में इस निर्देशक ने अजय देवगन के बारे में बात की, बतौर एक्टर वह उन्हें कैसे देखते हैं? इस बारे में बताया। सिर्फ राजकुमार गुप्ता ही नहीं कई नामी निर्देशक भी अजय देवगन के अभिनय के कायल रहे हैं, कई अलग-अलग इंटरव्यू में अजय देवगन के बारे में बात कर चुके हैं। जानिए, किस डायरेक्टर ने अजय देगवन के बारे में समय-समय पर क्या कहा?
विज्ञापन
2 of 6
फिल्म 'रेड 2' के निर्देशक राजकुमार गुप्ता और अजय देवगन
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
राजकुमार गुप्ता
फिल्म ‘रेड 2’ के ट्रेलर लॉन्च पर निर्देशक राजकुमार गुप्ता ने कहा था कि अजय देवगन अपनी सीमाओं से बाहर जाकर काम करते हैं। वह कहते हैं, ‘मैं अजय देवगन का फैन हूं। वह खुद को ही चैलेंज करते हैं। वह अपने किरदार में गहरे तक उतर जाते हैं, उसमें ढल जाते हैं। हम सबको अजय देवगन से प्रेरणा लेनी चाहिए।’
विज्ञापन
3 of 6
अजय देवगन और रोहित शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
रोहित शेट्टी
रोहित शेट्टी का रिश्ता अजय देवगन से पहले दोस्ती का है, दोनों 33 साल से दोस्त हैं। साथ ही रोहित और अजय देवगन ने लगभग 13 फिल्में की हैं, जिसमें सबसे ज्यादा हिट ‘गोलमाल’ और ‘सिंघम’ सीरीज की फिल्में हैं। रोहित, अजय के बारे में कई इंटरव्यू में कह चुके हैं कि अगर वह उन्हें फिल्म में लीड रोल में नहीं ले रहे होते तो कैमियो जरूर करवा लेते हैं। रोहित कहते हैं, ‘अजय के साथ मैं एक कंफर्ट जोन में काम करता हूं। अजय की खास बात है कि वह निर्देशक पर सवाल नहीं करते हैं। साथ ही अजय देवगन को कभी इस बात की चिंता नहीं रही कि उनका रोल कितना बड़ा या छोटा है। वह बस एक एक्टर के तौर पर अपना काम करते हैं, फिल्म को सौ प्रतिशत देते हैं।’
4 of 6
संजय लीला भंसाली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संजय लीला भंसाली
संजय लीला संभाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में अजय देवगन नजर आए थे। साथ ही ‘गूंगबाई कठियावाड़ी’ में अजय ने कैमियो किया। संजय लीला भंसाली भी अजय के व्यवहार, अभिनय के कायल नजर आते हैं। वह कहते हैं, ‘जिस वक्त अजय देवगन सीन में आते हैं, दर्शक उनके साथ जुड़ जाते हैं। मैंने इतने सालों में भी उन्हें बदलते नहीं देखा है। अजय आज भी शूटिंग से एक घंटा पहले सेट पर आते हैं। वह अपने डायलॉग्स,सीन पर काम करते हैं, जिससे किरदार में खुद को ढाल सकें।’
विज्ञापन
5 of 6
प्रकाश झा
- फोटो : इंस्टाग्राम @prakashjproductions
प्रकाश झा
प्रकाश झा के साथ भी अजय देवगन ने ‘अपहरण’, ‘गंगाजल’ और ‘राजनीति’ जैसी फिल्मों में काम किया है। प्रकाश झा कहते हैं, ‘अजय देगवन के साथ काम करना बहुत आसान है। उन्हें जिंदगी की गहरी समझ है। जिस तरह से वह काम करते हैं, उससे मेरे लिए काम करना भी सहज होता है।’
अमित शर्मा और अजय देवगन फिल्म 'मैदान' के सेट पर
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamitrsharma
अमित शर्मा
पिछले साल फिल्म ‘मैदान’ में अजय देवगन नजर आए, इस फिल्म को अमित शर्मा ने निर्देशित किया था। अमित शर्मा कहते हैं, ‘वह जब सेट पर आते हैं तो स्टार अजय देवगन को बाहर रखकर आते हैं। हमारे सेट पर आते ही कि वह किरदार सैयद अब्दुल रहीम बन जाते थे। वह सेट पर अपने डायलॉग तैयार करके आते हैं। वह सच में डायरेक्टर्स, एक्टर हैं। कहने का मतलब है कि फिल्म के लिए जैसा निर्देशक चाहता है बिल्कुल वैसा ही करते हैं।’