फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गोलमाल..' की बंपर कमाई के बाद अब 'टोटल धमाल' को तैयार हुए अजय, ये ट्वीट देख लीजिए

Tue, 09 Jan 2018 07:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म 'गोलमाल' की सफलता का स्वाद चखने वाले अजय देवगन एक बार फिर अपनी बिंदास कॉमेडी से दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार हो चुके हैं। बता दें कि जल्द ही अजय अपनी अगली फिल्म 'टोटल धमाल' की शूटिंग शुरू करेंगे। इस बात की जानकारी खुद अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस को दी। 

पढ़ें- मम्मी करीना की गोद में उदास दिखे नन्हें तैमूर, स्विट्जरलैंड में बिता रहे थे छुट्टियां
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अजय देवगन ने बताया कि वो इसी मंगलवार से अपनी फिल्म  'टोटल धमाल' की शूटिंग शुरू करेंगे। अजय ने ट्वीट कर लिखा, 'कल से शुरू करेंगे 'टोटल धमाल'!'। बता दें कि फिल्म को लेकर फॉक्स स्टार हिंदी के आधिकारिक पेज से  भी एक ट्वीट किया गया है।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
फॉक्स स्टार के इस ट्वीट में लिखा गया है कि, पेश है और अधिक हंसी और ज्यादा पागलपन। आपको गुदगुदाने वाली कॉमेडी की अगली डोज देने के लिए 'टोटल धमाल' अजय देवगन फिल्म्स के साथ हमारी अगली परियोजना है।
 


 
विज्ञापन

4 of 4
खबरों की मानें तो इंद्र कुमार के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म 7 दिसंबर (2018) को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की जाएगी। इंद्र कुमार के साथ इस फिल्म को अशोक ठाकरिया और अजय एकसाथ मिलकर बना रहे हैं। फिल्म में रीतेश देशमुख, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, अरशद वारसी और जावेद जाफरी भी अहम रोल निभाते नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें