फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' रिलीज होने की तैयारी, ‘अय्यारी’ पर पड़ी भारी, आगे खिसकानी पड़ी तारीख

Tue, 09 Jan 2018 07:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आखिरकार काफी विवादों के बाद रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की फिल्म 'पद्मावती' को 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा। एक और जहां इस खबर से शाहिद और दीपिका के फैंस के चेहरे खिल उठे हैं तो वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस को निराशा का सामना करना पड़ा है। 

पढ़ें-मम्मी करीना की गोद में उदास दिखे नन्हें तैमूर, स्विट्जरलैंड में बिता रहे थे छुट्टियां
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
दरअसल दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज की डेट फाइनल होने के बाद खबर आ रही है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘अय्यारी’ की रिलीज डेट में एक बार फिर बदलाव किए गए हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट बदलकर अब 9 फरवरी 2018 कर दी गई है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म 'अय्यारी' में  सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुलप्रीत सिंह, पूजा चोपड़ा, नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी खुद ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श ने ट्वीट करके फैंस को दी। 

4 of 6
इससे पहले 'अय्यारी' के निर्देशक नीरज पांडे ने एक इंटरव्यू में बताया कि 'फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हो सकता है। मैं नहीं चाहता कि मेरी फिल्म किसी भी बड़ी फिल्म से टकराए, जिसका नुकसान हमें उठाना पड़े।'
विज्ञापन

5 of 6
वहीं 'अय्यारी' में मनोज बाजपेयी के साथ मुख्य किरदार निभा रहे एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साफ किया कि एक बार 'पद्मावती' की रिलीज डेट की आधिकारिक जानकारी मिल जाए तो उसके बाद उनकी टीम अपना फैसला लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'पद्मावती' लंबे समय से विवादों में चल रही है। इस फिल्म का सभी को इंतजार है, ऐसे में 'अय्यारी' के निर्माता कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहेंगे कि उनकी फिल्म दो बड़ी फिल्मों के बीच में फंस जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें