फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबरी मस्जिद विध्वंस पर बनेगी फिल्म, अजय देवगन होंगे हीरो!

Mon, 25 Apr 2016 08:44 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अजय देवगन अपने करियर की एक बड़ी फिल्म करने जा रहे हैं। आजाद भारत के इतिहास में सबसे ज्यादा संवेदनशील और विवादास्पद बाबरी मस्जिद के विध्वंस पर बनने वाली फिल्म में अजय देवगन नजर आएंगे।
विज्ञापन

बाबरी मस्जिद विध्वंश पर बनेगी फिल्म, अजय देवगन होंगे हीरो!

2 of 6
6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद के ढहा दिए जाने के बाद देशभर में दंगे भड़क उठे थे। अभी ये मामला कोर्ट में है और कोई भी इस पर कुछ कहने से बचना चाहता है। अब ये सारा वाक्या बड़े पर्दे पर दिखेगा।
विज्ञापन

बाबरी मस्जिद विध्वंश पर बनेगी फिल्म, अजय देवगन होंगे हीरो!

3 of 6
डीएमए की खबर के अनुसार, इस फिल्म का नाम कबीर हो सकता है। फिल्म में कबीर के रोल में अजय देवगन नजर आएंगे। 'बाहुबली' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्में लिख चुके विजेन्द्र प्रसाद फिल्म को निर्देशित करेंगे जबकि इसके प्रोड्यूसर सेंसर चीफ पहलाज निहलानी होंगे।

बाबरी मस्जिद विध्वंश पर बनेगी फिल्म, अजय देवगन होंगे हीरो!

4 of 6
बताया गया है कि ये ऐसे शख्स की कहानी है, जो 1992 में दंगे भड़कने के बाद अकेले ही इस आग को बुझा लेने की ठान लेता है। अजय देवगन का फिल्म में यही किरदार होगा।
विज्ञापन

बाबरी मस्जिद विध्वंश पर बनेगी फिल्म, अजय देवगन होंगे हीरो!

5 of 6
माना जा रहा है कि फिल्म 1992 के घटनाक्रम के कुछ अनदेखे पहलू भी सामने लाएगी, जिस सच से लोग अंजान हैं। हालांकि इसको लेकर कुछ सवाल भी उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबरी मस्जिद विध्वंश पर बनेगी फिल्म, अजय देवगन होंगे हीरो!

6 of 6
इस फिल्म के विषय और पहलाज निहलानी की मौजूदा सरकार से करीबी को देखते हुए फिल्म के सरकार के पक्ष में होंने का अंदाजा लगाया जा रहा है। वैसे अभी बहुत ज्यादा पुख्ता जानकारी फिल्म के बारे में सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें