हिंदी भाषी राज्यों में दक्षिण के सिनेमा का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। अगर हिंदी और साउथ की फिल्में एकसाथ रिलीज होती हैं, तो हिंदी बेल्ट में भी दबदबा साउथ की फिल्मों का ज्यादा बढ़ने लगा है। रणवीर सिंह की '83' और अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा', 'केजीएफ चैप्टर 2' और शाहिद कपूर की 'जर्सी' इसका उदाहरण हैं। कुछ दिन पहले किच्चा सुदीप के भाषा को लेकर दिए गए बयान के बाद अभिनेता अजय देवगन ने उनको हिंदी भाषा के संबंध में जवाब दिया था। तब से अजय देवगन काफी चर्चा में हैं। यहां तक कि वह ट्विटर पर भी ट्रेंड हो चुके हैं। वहीं आज अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हालांकि फिल्म को लेकर अभी तक दर्शकों की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन अजय देवगन ने खुद अपनी फिल्मों को लेकर खुलासा किया है।