सूर्यवंशी की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, 'तानाजी...' के बाद सैफ अली खान ने फिल्म की कहानी को लेकर अपनी नाखुशी जताई थी। इसे लेकर ऐसी चर्चा शुरू हो गई थी कि अजय और सैफ के बीच खटपट हो गई है। इसे लेकर पूछे गए सवाल पर अजय ने कहा कि 'मैं उसके घर गया था और मैंने उसे बहुत मारा। टांगे भी तोड़ दी इसलिए वो अब चल भी नहीं पा रहा। ये सब जो खबरें आपको मिलती हैं उसके बारे में मैं क्या कहूं।' इसके बाद अभिनेता ने कहा- 'ऐसा कुछ भी नहीं है और उन दोनों के ही रिश्ते एकदम सही है। ना जाने लोगों को ऐसी खबरें कहां से मिल रही हैं। लेकिन इसका कोई भी आधार नहीं है।'