फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय के 'मैदान' को नहीं मिले खिलाड़ी, कोरोना की वजह से तैयार सेट हो रहा बर्बाद

Wed, 15 Apr 2020 01:36 PM IST
शिप्रा सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
मैदान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'मैदान' 11 दिसंबर को रिलीज होना तय की गई है। यह अपने समय पर आ पाएगी या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन इसकी शूटिंग के लिए बनाए गए सेट की इस समय बहुत बुरी हालत है। ज्ञात है कि यह फिल्म फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित है, इसलिए इस फिल्म के खेल वाले सीक्वेंस लिए एक फुटबॉल के मैदान की स्थापना की गई थी।
विज्ञापन

2 of 5
Ajay Devgn - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद यह मैदान अब बंजर पड़ा हुआ है। निर्माताओं ने खेल के लिए मैदान तो तैयार कर लिया, लेकिन इस पर खेलने वाले खिलाड़ी कोरोना वायरस की वजह से मैदान में नहीं उतर पाए। इंडस्ट्री में मौजूद सूत्रों से पता चला है कि निर्माता मैदान की जमीन के लिए दो महीने का किराया दे चुके हैं। इस मैदान पर फिल्म की शूटिंग 21 मार्च से शुरू होने वाली थी, लेकिन उन्होंने 16 मार्च को ही अपनी फिल्म का सारा काम बंद कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
Ajay Devgn - फोटो : Social Media
फिल्म के निर्देशक अमित आर शर्मा फिल्म का अंतिम शेड्यूल यहां फिल्माने वाले थे, जोकि फिल्म में दिखाया जाना है। सेट को शूटिंग के लिए पूरी तरह से तैयार किया गया था, जिसमें टॉयलेट, मेकअप रूम पीसीआर रूम तैयार हो चुके थे। अब यह सेट बिना इस्तेमाल किए पड़ा हुआ है, जो कि निर्माताओं के लिए बहुत बड़ा घाटा साबित होने वाला है।

4 of 5
Mumbai Lockdown - फोटो : Social Media
अगर भारत में लॉकडाउन का समय 3 मई के बाद भी और आगे बढ़ाया गया, तो सेट को मानसून में और ज्यादा क्षति सहनी पड़ सकती है। सूत्रों ने बताया, 'फिल्म के खेल सीक्वेंस में विदेशी कलाकारों और तकनीशियनों की जरूरत होगी। फिल्म में उनकी उपस्थिति उनके देश में मौजूदा माहौल पर निर्भर करेगी। इन सब चीजों में सामंजस्य बैठना निर्माताओं के लिए बहुत मुश्किल होने वाला है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Maidaan Film poster - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
30 जनवरी को इस फिल्म के दो नए पोस्टर सामने आए थे। दोनों ही पोस्टर में अजय का एकदम अलग लुक नजर आया। इस पोस्टर के साथ ही फिल्म की पंच लाइन भी दी गई थी कि बदलाव लाने के लिए अकेला भी काफी होता है।

पहले मैगजीन फोटोशूट में शर्माते हुए दिखे अमिताभ बच्चन, 51 साल बाद शेयर की तस्वीर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें