फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: कमाई में सबसे आगे 'दृश्यम 3', टोटल कलेक्शन 350 करोड़ के पार; जानें 'द वन' समेत बाकी फिल्मों का हाल

Thu, 08 Oct 2026 09:48 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'द वन' की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। जानिए इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। 
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
'दृश्यम 3' के साथ-साथ सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं। इनमें 'दृश्यम 3', 'द वन', 'हनुमान अंश' और 'द पैराडाइज' जैसी फिल्में शामिल हैं। आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने अभी तक कितना बिजनेस किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हनुमान अंश - फोटो : सोशल मीडिया
लाखों में गिरी 'हनुमान अंश' की कमाई 
'दृश्यम 3' के बाद 'हनुमान अंश' की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा 'हनुमान अंश' को रिलीज हुए 2 महीने से भी ज्यादा का समय हो चुका है। इस वजह से भी इसकी कमाई अब थम चुकी है। फिल्म अब लाखों में कमाई कर रही है। आज 63वें दिन गुरुवार को इसने 66 लाख की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 327.94 करोड़ हो गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
द पैराडाइज - फोटो : X
'द पैराडाइज' की भी घटी कमाई 
  • साउथ एक्टर नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी।
  • लेकिन अब इसकी कमाई भी लाखों में गिर गई है।
  • रिलीज के 15 दिनों बाद आज गुरुवार को इसने 78 लाख की कमाई की है।
  • फिल्म ने टोटल 118.87 करोड़ का कारोबार कर लिया है। 

4 of 5
'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
'द वन' की भी हालत खराब 
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर 'द वन' 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं और अब इसका धमाल भी ठंडा होता दिख रहा है। ये भी अब धीरे-धीरे लाखों में कमाई कर रही है। आज गुरुवार को इसने 63 लाख की कमाई की है। इसके साथ 'द वन' ने कुल 65.68 करोड़ की कमाई कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दृश्यम 3 - फोटो : अमर उजाला
'दृश्यम 3' ने मचाई धूम 
  • अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार शुरुआत की है।
  • आज फिल्म को रिलीज हुए पूरा 1 हफ्ता हो गया है और इतने दिनों बाद भी फिल्म का जलवा बरकरार है।
  • आज सांतवे दिन फिल्म ने 11.10 करोड़ की कमाई की है।
  • इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 243.60 करोड़ हो गया है।
  • वहीं फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 364 करोड़ हो गया है। 

ये भी पढ़ें- अंडरवर्ल्ड डॉन से था नाना पाटेकर का कनेक्शन: बचपन में इस शख्स से दूर रखती थीं मां, जानें क्या था मामला?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें