फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे चर्चित हैं बॉलीवुड के ये छह दामाद, इन मशहूर परिवारों की बेटियों से की शादी

Tue, 04 Aug 2020 07:20 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अक्षय कुमार,अजय देवगन,शरमन जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
अभी तक अपने बॉलीवुड की शानदार जोड़ियों और गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड के रिश्तों के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आप बॉलीवुड के बेस्ट दामादों के बारे में जानते हैं। जी हां, आज हम आपको बॉलीवुड के चर्चित दामादों के बारे में बताने वाले हैं। बॉलीवुड के कई अभिनेता हैं जो शानदार पति के अलावा बेहतरीन दामाद होने की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। आज हम आपको उन अभिनेताओं के बारे में बताते हैं जो बॉलीवुड के चर्चित दामाद हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला
अजय देवगन
यह बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा काजोल के पति है। काजोल पांच अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं। अजय देवगन और काजोल ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 1999 में शादी की थी। उनकी शादी काफी सुर्खियों में रहती थी। अजय देवगन और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में से हैं। काजोल अभिनेत्री तनुजा की बेटी हैं। तनुजा हमेशा अपने दामाद अजय देवगन की तारीफ करती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार बॉलीवुड अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के दामाद हैं। अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना, डिंपल की बेटी हैं। अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना के साथ साल 2001 में शादी की थी। हिंदी सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार राजेश खन्ना, अक्षय कुमार के ससुर थे।

4 of 7
धनुष - फोटो : सोशल मीडिया
धनुष
यह साउथ सिनेमा के शानदार कलाकारों में से एक हैं। धनुष बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी की। ऐश्वर्या और धनुष ने साल 2004 में शादी की थी। फैंस इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
कुणाल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कुणाल कपूर
इनका रिश्ता बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन के परिवार से रहा है। कुणाल कपूर, अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन के दामाद हैं। कुणाल कपूर ने उनकी बेटी नैना बच्चन से साल 2015 में शादी की थी। कुणाल कपूर बॉलीवुड फिल्म रंग दे बसंती, लव शव ते चिकन खुराना और आजा नच ले सहित कई और फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
कुमार गौरव - फोटो : सोशल मीडिया
कुमार गौरव
यह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राजेंद्र कुमार के बेटे हैं। कुमार गौरव ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से बड़े पर्दे पर खास छाप छोड़ी। फिलहाल वह फिल्मों से दूर हैं। कुमार गौरव बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त के दामाद हैं। उन्होंने सुनील दत्त की बेटी और संजय दत्त की बहन बेटी नम्रता दत्त से शादी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शरमन जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
शरमन जोशी
यह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा के दामाद हैं। शरमन जोशी गोलमाल, ब्लॉकबस्टर, 3 इडियट्स सहित कई अन्य फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीत चुके हैं। उन्होंने साल 2000 में प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से शादी की थी। 

पढ़ें: शाहरुख खान और काजोल की हमेशा हिट रही है जोड़ी, जानें अभिनेत्री की जिंदगी की ये खास बातें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें