फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत केस में आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'परिवार पर कीचड़ उछाला जा रहा है'

Tue, 04 Aug 2020 07:19 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
आदित्य ठाकरे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक तरफ जहां मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस जांच कर रही है तो वहीं दूसरी ओर अब इस मामले में राजनीति भी देखने को मिल रही है। अलग- अलग नेता इस मुद्दे पर अपनी अलग- अलग राय पेश कर रहे हैं। इसी बीच अब महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन

2 of 7
आदित्य ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए ट्वीट किया है। आदित्य ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में जो कुछ चल रहा है वो सड़क छाप पॉलिटिक्स है लेकिन वो धैर्य बनाए हुए हैं। आदित्य ने कहा कि इस मामले में उन पर और उनके परिवार पर कीचड़ उछाला जा रहा है।
 
 
विज्ञापन

3 of 7
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
शिवसेना की युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे ने कहा, 'मेरा इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। बॉलीवुड मुंबई का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। बहुत से लोगों का जीवन इस पर निर्भर करता है। हां, मेरे भी इस इंडस्ट्री के साथ बहुत से संपर्क हैं। लेकिन वो कोई अपराध नहीं है। सुशांत सिंह राजपूत का निधन बहुत हैरान करने वाला और दुखद है। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है और महाराष्ट्र पुलिस पूरी दुनिया में मशहूर है।'

4 of 7
आदित्य ठाकरे - फोटो : PTI
आदित्य ठाकरे ने आगे कहा, 'वो जो प्रोटोकॉल में यकीन नहीं रखते हैं, वही लोग हैं जो जांच को गुमराह किए जाने के आरोप लगा रहे हैं। बाल ठाकरे का नाती होने के नाते मैं ये बता दूं कि मैं ऐसा कुछ भी नहीं करूंगा जिससे महाराष्ट्र, शिवसेना या ठाकरे की साफ छवि को बट्टा लगे। जो लोग आधारहीन आरोप लगा रहे हैं उन्हें ये पता होना चाहिए।'
विज्ञापन

5 of 7
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
आदित्य आगे कहते हैं, 'कोई भी जिसे इस मामले में कोई काम की जानकारी पता है उसे पुलिस से संपर्क करना चाहिए। मैं बहुत धैर्य के साथ सक्रिय बना हुआ हूं। किसी को भी इस मुगालते में नहीं रहना चाहिए कि वो इस मामले में सरकार और ठाकरे परिवार के ऊपर कीचड़ उछाल सकते हैं।'
विज्ञापन

6 of 7
आदित्य ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
आदित्य ठाकरे आखिर में कहते हैं, 'ये ओछी राजनीति है। लेकिन मैं धैर्य बनाए हुए हूं। लोग जल रहे हैं और ऐसा महाराष्ट्र सरकार की कामयाबी के चलते हो रहा है। कुछ लोग बेमतलब ठाकरे परिवार पर कीचड़ उछाल रहे हैं और ऐसा उनकी खीज और राजनीतिक नाकामयाबी के चलते हो रहा है। इस मुद्दे का राजनीतिकरण करना इंसानियत के दामन पर दाग है। मेरा इस मामले से कोई लेना देना नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुशांत सिंह राजपूत और संजय राउत - फोटो : Social Media
शिवसेना की युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे से पहले बिहार सरकार द्वारा सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश करने पर शिवसेना नेता संजय राउत नाराज हो गए। संजय राउत ने एक ट्वीट में कहा है, 'राज कुमार का एक डायलॉग आज मुझे बहुत याद आ रहा है...... चिनाय सेठ..., जिनके घर शीशे के बने होते है..वो दूसरों पे पत्थर नही फेंका करते.." समझने वालों को इशारा काफी है!!!! जय महाराष्ट्र!'
 

पढ़ें: सुशांत केस: CCTV कंपनी के मालिक का बड़ा खुलासा, '13-14 जून को खराब नहीं थे सीसीटीवी'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें