फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुडः वो सितारे जो रोमांस-एक्शन में हैं हीरो पर डांस में निकले जीरो

Thu, 15 Apr 2021 11:42 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जैकी श्रॉफ, अजय देवगन, सनी देओल - फोटो : Instagram
दर्शकों का अक्सर ये मानना रहा है कि  पर्दे का असली हीरो वही कहलाता है जो अच्छे अभिनय के साथ-साथ अच्छा नाच गाना भी कर ले। फिल्मों में जबसे डांस को प्रमुखता दी जाने लगी तबसे कलाकारों के लिए गानों पर डांस करना भी जरूरी हो गया। हालांकि एक अच्छा अभिनेता अच्छा डांसर हो ये जरुरी नही है। ऋतिक रोशन, वरुण धवन, शाहिद कपूर, गोविंदा, टाइगर श्रॉफ जैसे सितारे जहां एक बेहतरीन डांसर हैं तो वहीं ऐसे भी कलाकार मौजूद हैं जो डांस के नाम पर बिल्कुल जीरो हैं।
विज्ञापन

2 of 6
नाना पाटेकर - फोटो : Twitter
नाना पाटेकर

नाना बॉलीवुड के एक ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने हर तरह के किरदार बखूबी निभाए हैं। दमदार डॉयलाग डिलिवरी करने वाले नाना ने एक्शन, कॉमेडी, गंभीर हर तरह की फिल्में की है। हालांकि डांस करने के मामले में नाना बाकी हीरो से पीछे रह गए। ऐसा नहीं है कि पर्दे पर नाना ने कभी डांस नहीं किया, लेकिन जब भी डांस किया तो दर्शकों की हंसी छूट गई।
विज्ञापन

3 of 6
अजय देवगन - फोटो : instagram/aja
अजय देवगन

इस बात में कोई शक नही है कि अजय देवगन इंडस्ट्री के टॉप अभिनेता में से एक हैं। वो एक ऐसे अभिनेता हैं जो पर्दे पर अपनी आंखों से अभिनय करते हैं। हालांकि डांस के मामले में भी अजय देवगन इंडस्ट्री के कई अभिनेताओं से मात खा जाते हैं। अजय ने फिल्मों में डांस जरुर किया, लेकिन दर्शकों को वो कुछ खास पसंद नहीं आया।

4 of 6
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
नवाजुद्दीन सिद्दिकी

नवाजुद्दीन सिद्दिकी अपनी दमदार अदायगी के लिए जाने जाते हैं। उनके बोलने के स्टाइल और अभिनय के तरीके को दर्शक काफी पसंद करते हैं। हालांकि नवाजुद्दीन की डांसिंग स्किल बिल्कुल भी अच्छी नही है। शायद यही वजह है कि नवाजुद्दीन अक्सर ऐसी फिल्में करते हैं जिनमें डांस की गुंजाइश कम हो।
विज्ञापन

5 of 6
जैकी श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जैकी श्रॉफ

जैकी ने अपने अभिनय से हर किसी को दीवाना बनाया था और लड़कियां तो उनके रोमांस करने के स्टाइल की दीवानी हो गईं थीं। जैकी खलनायक के किरदार में भी काफी पसंद किए गए। हालांकि डांस के मामले में जैकी सबसे पीछे हैं। जहां एक तरफ उनके बेटे टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के सबसे हिट डांसर हैं तो वहीं जैकी डांस बिल्कुल नहीं कर पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सनी देओल

सनी देओल के डॉयलाग बोलने के अंदाज और दमदार अभिनय को तो दर्शक खूब पसंद करते हैं। हालांकि सनी देओल अच्छा डांस नहीं कर पाते ये बात तो वो खुद भी जानते हैं। पर्दे पर सनी देओल ने कई बार डांस परफॉर्मेंस दी, लेकिन उनके डांसिंग स्किल पर दर्शकों को हंसी ही आई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें