फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव रंजन की फिल्म में रोमांस के बीच कॉमेडी का तड़का लगाएंगे अजय देवगन

Sat, 06 Oct 2018 03:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अजय देवगन - फोटो : SELF
निर्देशक लव रंजन इस बार रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लेकर दर्शकों के बीच आ रहे हैं। फिल्म विजयपथ के बाद एक बार फिर से हमें तबू और अजय देवगन की जोड़ी देखने को मिलेगी। लव रंजन की इस नई फिल्म का नाम 'दे दे प्यार दे' है। फिल्म पूरी तरह से दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है। खबरों के अनुसार एक गाने की शूटिंग अभी बाकी है।
 
विज्ञापन

2 of 4
ajay devgan
अजय देवगन को कई फिल्मों में कॉमेडी करते हुए देखा जा चुका है। उनके पास नॉन कॉमेडी फिल्म में कॉमेडी का तड़का देने की महारत हासिल है। लेकिन इस बार वह कॉमेडी के बीच में रोमांस का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। यह पहली बार होगा जब दर्शकों को अजय देवगन का एक और नया अंदाज देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 4
Ajay Devgan
भावनात्मक रिश्तों पर बनी हुई इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा लीड रोल में तबू, जिमी शेरगिल और रकुलप्रीत सिंह नजर आएंगे। फिल्म 22 फरवरी को सिनेमा घरों में पहुंच जाएगी। लव रंजन इसके पहले सोनू की टीटू की स्वीटी और प्यार का पंचमाना जैसी हिट फिल्म बना चुके हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
Ajay Devgan
आपको बता दें कि लव रंजन की इस फिल्म का नाम लोगों को काफी अलग सा लग रहा है। फिल्म का नाम अमिताभ बच्चन की फिल्म शराबी के सुपर हिट गाने 'दे दे प्यार दे' से लिया गया है। वहीं सुनने में यह भी आ रहा है कि अजय देवगन लव रंजन की अगली फिल्म में भी नजर आ सकते हैं। हालांकि इस अगले प्रोजेक्ट के नाम की घोषणा अभी नहीं हुई है। लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म में अजय देवगन के साथ रणबीर कपूर भी दिखाई देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें