ऐश्वर्या राय-धर्मेश दर्शन-राजा हिंदुस्तानी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' में आमिर खान के अपोजिट करिश्मा कपूर की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई। 'मेमसाब' वाले किरदार में करिश्मा बिल्कुल फिट बैठीं। मगर, क्या आपको पता है कि वे इस किरदार के लिए निर्देशक की पहली पसंद नहीं थीं। जी हां, पहली पसंद तो ऐश्वर्या राय थीं। निर्देशक धर्मेश दर्शन ने इसका खुलासा किया है। 'राजा हिंदुस्तानी' ही नहीं, बल्कि 'मेला' में भी उन्हें आमिर खान के अपोजिट कास्ट किया जाना था। मगर, दोनों ही फिल्मों में आमिर के साथ ऐश की जोड़ी नहीं जम पाई। आखिर ऐसा क्या हुआ?
मेला
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम @aishwaryaraibachchan_arb
इसलिए हो गई ऐश्वर्या की छुट्टी
निर्देशक धर्मेश दर्शन ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में कहा कि फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' में 'मेमसाब' की भूमिका के लिए ऐश्वर्या पहली पसंद थीं। लेकिन उन्हें तुरंत ही उन्हें मिस वर्ल्ड के लिए जाना था। उन्होंने आगे कहा, 'मैं ऐसे में कोई जोखिम नहीं ले सकता था, क्योंकि मैं ऐसी अदाकारा को फिल्म में चाहता था जो अपना पूरा समय दे सके और डेडिकेशन के साथ काम करे। इस वजह से ऐश फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाईं। लेकिन, यह उनकी दरियादिली है कि इस बात को लेकर उन्होंने अपने मन में कुछ नहीं रखा।
यह खबर भी पढ़ें:
Sky Force: कौन थे अजमादा बोप्पय्या देवय्या, जो पाकिस्तान पर पड़े भारी? 'स्काई फोर्स' में दिखेगी वीरता की कहानी
फैजल के साथ काम करने को तैयार हुईं ऐश्वर्या
बाद में इस वजह से ऐश्वर्या राय फिल्म 'मेला' में कैमियो भूमिका में नजर आईं। धर्मेश दर्शन ने बताया कि ऐश्वर्या 'मेला' में कैमियो रोल के लिए तैयार हुईं। हालांकि, वह आमिर के ऑपोजिट नहीं, बल्कि फैजल खान के ऑपोजिट दिखीं। फिल्म में आमिर के ऑपोजिट ट्विंकल खन्ना थीं। धर्मेश दर्शन ने कहा कि शाहरुख खान और सलमान खान जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम करके ऐश्वर्या फैजल के साथ सीन शूट करने आती थीं। वे कुछ घंटे गाड़ी चलाने के बाद सेट पर पहुंचा करती थीं। निर्देशक ने कहा कि फिल्म 'मेला' में ऐश्वर्या का कैमियो देख कुछ महिला प्रशंसकों ने उनसे कहा था कि, 'क्या सर, आपने ऐश्वर्या को कैमियो दिया और ट्विंकल खन्ना को इतना बड़ा रोल दे दिया'।
यह खबर भी पढ़ें:
30 years of Karan Arjun: पहली बार साथ दिखी थी सलमान-शाहरुख की जोड़ी, ओटीटी पर देख सकेंगे करण-अर्जुन