फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन हीरोइनों की मां लाइम लाइट से रहती हैं दूर, खूबसूरती में देती हैं बेटियों को भी टक्कर

Wed, 25 Dec 2019 02:43 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
bollywood - फोटो : social media
अक्सर देखा गया है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस के पैरेंट्स कैमरे के सामने आना पसंद नहीं करते हैं । वो बस पर्दे के पीछे से ही अपनी बेटियों को सपोर्ट करते रहते हैं । आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस की मां से मिलवाते हैं । ये मम्मियां खूबसूरती के मामले में अपनी बेटियों को भी टक्कर देती हैं । इनकी वजह से ही आज उनकी बेटियां बॉलीवुड में बुलंदी पर पहुंची हैं । 
विज्ञापन

2 of 7
Deepika Padukone and Ujjala Padukone - फोटो : file photo
दीपिका पादुकोण
सबसे पहले बात करते हैं दीपिका पादुकोण की मां की । दीपिका की मां का नाम उज्जला पादुकोण है । जब दीपिका की शादी हुई थी तब उन्हें कई बार देखा गया । दीपिका की मां भी बेहद खूबसूरत हैं । एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा था कि वो अपनी मां के बिना एक काम भी नहीं कर पाती हैं । 
विज्ञापन

3 of 7
katrina kaif - फोटो : social media
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ की मां को आपने कैमरे के सामने बहुत कम ही देखा होगा । कटरीना की मां का नाम सुजैन है और वो विदेश में रहती हैं । सुजैन को देखकर आप कह सकते हैं कि कटरीना को ये खूबसूरती अपनी मां से ही मिली है । 

4 of 7
urvashi rautela - फोटो : social media
उर्वशी रौतेला
साल 2015 में उर्वशी ने मिस इंडिया का टाइटल अपने नाम किया था । उर्वशी की मां का नाम मीरा रौतेला है । उर्वशी की मां भी किसी हीरोइन से कम नहीं लगती हैं। वो भी ज्यादा कैमरे के सामने आना पसंद नहीं करती हैं । 
विज्ञापन

5 of 7
Alia Bhatt Soni Razdan - फोटो : amar ujala
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट की मां को कौन नहीं जानता । आलिया की मां का नाम सोनी राजदान है और वो भी एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं । आलिया हूबहू अपनी मां की तरह दिखती हैं। अक्सर आलिया और सोनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं । दोनों ने फिल्म 'राजी' में मां-बेटी का किरदार भी निभाया था । 
विज्ञापन

6 of 7
priyanka and madhu chopra
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं । उन्हें अक्सर अपनी बेटी के साथ देखा जाता है । मधु को देखने से साफ पता चलता है कि प्रियंका को ये खूबसूरती अपनी मां से मिली है । प्रियंका और मधु चोपड़ा मिलकर अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
aishwarya rai - फोटो : social media
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय की मां वृंदा राय को आपने कई ईवेंट में देखा होगा । अपनी बेटी, दामाद और नातिन के साथ वृंदा स्पॉट की जाती हैं । हाल ही में ऐश्वर्या ने अपनी मां की पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी । इस तस्वीर में वृंदा अपनी बेटी ऐश्वर्या से भी ज्यादा खूबसूरत दिख रही हैं । 
 

पहली फिल्म से ही फेमस हुईं नगमा, अब दिखती हैं ऐसी, फिल्मी दुनिया छोड़ कर रहीं राजनीति

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें