फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई दबंग 3, फिल्म के विलेन सुदीप को सलमान ने दिया ये तोहफा

Wed, 25 Dec 2019 02:35 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान और सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की फिल्म दबंग 3 की एंट्री सौ करोड़ क्लब में हो गई है। फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर, सुदीप किच्चा और अरबाज खान भी मुख्य किरदारों में हैं। दबंग सीरीज की इस तीसरी कड़ी का निर्देशन प्रभु देवा ने किया है। फिल्म में एक बार फिर सलमान खान चुलबुल पांडे के किरदार में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Dabangg 3 - फोटो : Social Media
20 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ 50 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 81.15 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं फिल्म ने अभी तक कुल 103.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वैसे बता दें कि हाल ही में सलमान खान ने फिल्म दबंग 3 के विलेन सुदीप को एक जैकेट तोहफे में दी है।
विज्ञापन

3 of 5
kiccha sudeep - फोटो : social media
सुदीप को सलमान द्वारा गिफ्ट की गई इस जैकेट पर सलमान के पसंदीदा डॉग की फोटो बनी है।  इस तस्वीर को सुदीप ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, 'सलमान खान ने जब मुझे ये जैकेट गिफ्ट की थी तो उन्होंने मुझसे कहा था कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस जैकेट को मैं अपने आप से कभी अलग करूंगा। उन्होंने अपने फेवरेट डॉग को जैकेट के पीछे छपवाया है और मैं समझ सकता हूं जब आप किसी से इतना कनेक्ट करते हैं।'

4 of 5
सलमान खान और दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम (dishapatani)
बता दें कि इस साल दबंग 3 से पहले भारत भी 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई है। फिल्म भारत की तो फिल्म ने पहले दिन 42.30 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 5 जून 2019 को रिलीज हुई फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ही 150.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं फिल्म की कुल कमाई 211.07 करोड़ रुपये रही। फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ और सुनील ग्रोवर मुख्य किरदारों में थे। वहीं दिशा पाटनी ने भी सलमान के साथ रोमांस किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि दबंग 3 के साथ ही सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म का भी एलान कर दिया है। सलमान की अगली फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' है। फिल्म में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले सलमाान खान के साथ दिशा फिल्म भारत में नजर आ चुकी हैं।

पढ़ें: कंगना के बयान पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री का जवाब, लिखा- 'एक दिहाड़ी मजदूर भी टैक्स देता है'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें