फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आराध्या को जबरदस्त मीडिया अटेंशन मिलने से परेशान हैं ऐश्वर्या? सुनकर बयान होंगे हैरान

Sat, 19 Oct 2019 04:20 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बच्चन परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सेलेब्स के साथ ही साथ सोशल मीडिया पर स्टार किड्स का भी जलवा देखने को मिलता है। अक्सर उनके लेटेस्ट फोटोज सामने आते ही वायरल हो जाते हैं। स्टार किड्स की लिस्ट में सुहाना- अबराम से लेकर मीशा तक का नाम शामिल है। वहीं अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या को भी मीडिया काफी पसंद करती है। ऐसे में पहले भी कई सेलेब्स अपने बच्चों को मिल रही मीडिया एटेंशन पर बयान दे चुके हैं। ऐसे में अब ऐश्वर्या राय बच्चन का बयान सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 5
Aaradhya Aishwarya Bachchan
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन को हर कोई पसंद करता है। एक तरफ जहां आराध्या के फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं तो वहीं दूसरी ओर आराध्या भी मीडिया को देख खूब पोज देती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
aishwarya and aaradhya - फोटो : kishu photography
मीडिया भी अक्सर स्टार किड्स को कैमरे में कैद करते हुए नजर आती है। ऐसे में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अब आराध्या को मिल रहे मीडिया अटेंशन पर बयान दिया है। दरअसल हाल ही में पिंकविला के एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय बच्चन से पूछा गया कि क्या छोटे बच्चों को जरूरत से ज्यादा अटेंशन मिलने और आराध्या बच्चन को इस तरह पैपराजी के कैप्चर करने से ऐश्वर्या परेशान होती हैं? 

4 of 5
Aaradhya and Aishwarya - फोटो : instagram
इस सवाल के जवाब पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा कि ये हमारे चुने हुए जीवन का एक हिस्सा है इसमें नाराजगी कैसी? ये हमारी इंडस्ट्री का एक पात्र है जहां स्टार किड लाइमलाइट में रहते हैं। उनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही तेजी से वायरल हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐश्वर्या आराध्या
वैसे बात ऐश्वर्या के प्रोफेशनल फ्रंट की करें तो हाल ही में ऐश्वर्या ने फिल्म 'मलेफिसेंट: द मिस्ट्रेस ऑफ ईविल' में एंजेलिना जोली के किरदार को हिंदी में आवाज दी है। फिल्म के हिंदी ट्रेलर को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। गौरतलब है कि पूर्व विश्व सुंदरी करीब दस साल बाद किसी हॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बनी हैं। इससे पहले वह पिंक पैंथर 2 में नजर आ चुकी हैं।

पढ़ें: इंडियन आइडल 11: कंटेस्टेंट को देख नेेहा कक्कड़ ने कहा- 'छोटू बच्चा', गायिकी सुनीं तो रह गईं हैरान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें