फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aishwarya Rai: करीना कपूर की एक 'न' ने सलमान और ऐश्वर्या को ला दिया था करीब, यूं शुरू हुई थी प्रेम कहानी

Tue, 01 Nov 2022 04:56 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
करीना कपूर, ऐश्वर्या-सलमान - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती देख लड़के क्या लड़कियां भी फिदा हो जाती थीं। अगर हम कहें कि मिस वर्ल्ड की खूबसबूरती के आगे हॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हिरोइनें भी पानी भरती नजर आती हैं, तो ये गलत नहीं होगा। अभिनेत्री हर लुक में बेहद खूबसूरत और हसीन लगती हैं। मिस वर्ल्ड बनने के बाद ऐश्वर्या राय ने पहली हिंदी फिल्म 'और प्यार हो गया' के जरिए डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ बॉबी देओल थे। फिल्म फ्लॉप हुई तो ऐश्वर्या की खूब आलोचना हुई। इसके बाद भी उनकी कई फिल्में आईं, लेकिन कोई सफल नहीं हुई।
विज्ञापन

2 of 4
हम दिल दे चुके सनम - फोटो : हम दिल दे चुके सनम
ऐश्वर्या राय को पहली सफलता फिल्म हम दे चुके सनम के जरिए मिली। इस फिल्म में उनके अपोजिट सलमान खान थे। हम दिल दे चुके सनम के जरिए ही ऐश्वर्या राय और सलमान खान की प्रेम कहानी की शुरूआत भी हुई। लेकिन ये बात बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि दोनों के प्यार को बढ़ावा करीना कपूर की वजह से मिला। दरअसल, हम दिल दे चुके सनम के लिए मेकर्स की पहली पसंद ऐश्वर्या राय नहीं थीं। ऐश्वर्या से पहले इस फिल्म के लिए करीना कपूर को कास्ट किया गया था। 

इसे भी पढ़ें- Aishwarya Rai Bachchan: इन 10 तस्वीरों में छुपे ऐश्वर्या की खूबसूरती के राज, ‘धूम 2’ की तस्वीर देख चौंक जाएंगे
 
विज्ञापन

3 of 4
हम दिल दे चुके सनम - फोटो : ट्विटर
संजय लीला भंसाली ने पहले करीना कपूर से इस फिल्म के लिए बात की थी, लेकिन बाद में करीना ने सलमान खान के साथ उम्र और विदेश में पढ़ाई की बात का हवाला देते हुए मना कर दिया था। इसके बाद फिल्म में एंट्री हुई ऐश्वर्या राय की। लेकिन अगर करीना कपूर ने इस  फिल्म के लिए हां कर दी होती तो न ही ऐश्वर्या राय की झोली में ये ब्लॉकबस्टर फिल्म गिरती और न ही सलमान और ऐश्वर्या का प्यार परवान चढ़ता।
विज्ञापन

4 of 4
देवदास, मोहब्बतें - फोटो : सोशल मीडिया
सिर्फ हम दिल दे चुके सनम ही नहीं, बल्कि देवदास, मोहब्बतें, उमराव जान और पोन्नियन सेल्वन 1 के लिए भी ऐश्वर्या मेकर्स की पहली पसंद नहीं रही हैं। लेकिन ये सभी फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें