फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या राय से सुष्मिता सेन तकः ब्यूटी क्वीन रह चुकी हैं बॉलीवुड की ये हसीनाएं, ताज जीत कर फिल्मों में की एंट्री

Fri, 14 May 2021 03:10 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ऐश्वर्या, सुष्मिता - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की बहुत सी हसीनाएं ऐसी हैं जिन्होंने ब्यूटी क्वीन का खिताब भी अपने नाम किया हुआ है। ब्यूटी विद ब्रेन वाली इन हसीनाओं ने ना सिर्फ खूबसूरती की दुनिया में हुनर का परचम लहराया बल्कि फिल्मों में भी सफलता पाकर उन्होंने बार फिर दुनिया मुट्ठी में कर ली। साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाली मानुषी छिल्लर भी बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। उनके फिल्मों में एंट्री को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं। हालांकि मानुषी से पहले कई सुंदरियां फिल्मों में आ चुकी हैं और उनका करियर भी बेहद सफल रहा है। तो चलिए आज आपको मिलवाते हैं कुछ ऐसी ही सुंदरियों से जिन्होंने ब्यूटी पेजेंट जीतने के बाद की फिल्मों में एंट्री और बॉलीवुड पर भी किया राज।
विज्ञापन

2 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था। उस वक्त उनकी खूबसूरती देखकर प्रतियोगिता में मौजूद कई हसीनाएं घबरा गईं थीं। ऐश्वर्या ने पूरे आत्मविश्वास के साथ ये खिताब अपने नाम किया और फिर फिल्मों में एंट्री की। उन्होंने साल 1997 में 'और प्यार हो गया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद 'गुरु', 'धूम 2', 'मोहब्बतें', 'ताल', 'जोश', 'जोधा अकबर' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में ऐश्वर्या ने अपनी प्रतिभा साबित की। ऐश्वर्या अभी भी फिल्मों में सक्रिय हैं और बेहद दमदार रोल करते नजर आती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल काफी सालों पहले विदेशी गर्ल भी बन गईं। प्रियंका ने साल 2000 में 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने का सोचा। प्रियंका ने साल 2003 में फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में एंट्री की पर उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली। हालांकि इसके बाद 'अंदाज', 'एतराज', 'मुझसे शादी करोगी', 'बर्फी', कृष', 'गुंडे', 'द स्काई इज पिंक' जैसी फिल्मों से प्रियंका ने अपना हुनर साबित किया। आज वो हॉलीवुड में भी एक से बढ़कर एक फिल्में कर रही हैं।

4 of 6
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन

सुष्मिता की ब्यूटी और ब्रेन दोनो के ही लोग कायल हैं। साल 1994 में उन्होंने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था। उनकी जीत और भी खास इसलिए थी क्योंकि उनके साथ पहली बार भारत ने मिस यूनिवर्स का खिताब हासिल किया था। इससे पहले 41 बार ये प्रतियोगिता हुई थी जिसमें 42वीं बार में भारत को सुष्मिता की वजह से जीत मिली थी। इसके बाद सुष्मिता ने साल 1996 में फिल्म 'दस्तक' से बॉलीवुड में एंट्री की। 'बीवी नंबर वन', 'मैंने प्यार क्यों किया', 'आंखें', 'मैं हूं ना' जैसी कई हिट फिल्मों में सुष्मिता नजर आईं थीं। इसके बाद उन्होंने कुछ सालों का ब्रेक लिया और फिर वेब सीरीज 'आर्या' से उन्होंने धमाकेदार वापसी की थी।

 
विज्ञापन

5 of 6
जूही चावला - फोटो : सोशल मीडिया
जूही चावला

अपनी मुस्कान से लाखों-करोड़ों दिलों को धड़का देने वाली जूही चावला ने साल 1984 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने 1986 में फिल्म 'सल्तनत' से बॉलीवुड में एंट्री की। हालांकि शुरूआत में जूही को कुछ खास सफलता नहीं मिली लेकिन बाद में 'कयामत से कयामत तक' फिल्म से उन्हे असली पहचान मिली। इसके बाद 'इश्क', 'अर्जुन पंडित', 'डर', 'यस बॉस', 'मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी' जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
दीया मिर्जा

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दीया मिर्जा ने साल 2000 में मिस एशिया पैसेफिक का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में एंट्री की। उनकी फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' को काफी पसंद किया गया। हालांकि दीया बॉलीवुड में एक सफल अभिनेत्री के तौर पर खुद को स्थापित नहीं कर पाईं, लेकिन साइड रोल्स उन्होंने बखूबी निभाए। 'लगे रहो मुन्नाभाई', 'थप्पड़', ''संजू जैसी फिल्मों में उनके काम को काफी पसंद किया गया। उन्होंने 15 फरवरी 2021 को मुंबई के बिजनेसमैन से शादी रचाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें