फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्रायल-फिलिस्तीन: 'वो मुझे सुना रही हैं जिनका अकाउंट सस्पेंड हो चुका है', इरफान पठान का कंगना को जवाब

Fri, 14 May 2021 02:39 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, इरफान पठान - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों इस्रायल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष जारी है। इस विवाद पर पूरी दुनिया नजर बनाए हुए है और इसे शांत करने की कोशिश की जा रही है। वहीं पंगा गर्ल कंगना रणौत ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी थी और इस्रायल के समर्थन में टिप्पणी कर जबरदस्त ट्रोल हो गई थीं। क्रिकेटर इरफान पठान ने भी हाल ही में इसपर प्रतिक्रिया दी है और फिलिस्तीन के समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं। जिसके बाद कंगना ने उनपर भी निशाना साधा। अब दोनों आमने-सामने आ खड़े हुए हैं और इरफान ने एक ट्वीट के माध्यम से कंगना की बोलती बंद कर दी है। दरअसल, इरफान ने फिलिस्तीन के समर्थन में एक ट्वीट किया था और लिखा था, यदि आप में जरा सी भी इंसानियत है तो जो कुछ भी इन दिनों फिलिस्तीन में हो रहा है, आप उसका समर्थन बिल्कुल नहीं करेंगे। बस फिर क्या था पंगा गर्ल किसी से पंगे लेने में कहां पीछे रहती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
इरफान पठान - फोटो : सोशल मीडिया
 कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी के जरिये इरफान पर अपनी भड़ास निकाली। पहले देखें इरफान पठान द्वारा किया गया ट्वीट ...
 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत की इंस्टा स्टोरी - फोटो : Instagram
उसके बाद कंगना ने भाजपा विधायक दिनेश चौधरी का एक ट्वीट शेयर किया, जिसमें लिखा था कि, 'इरफान पठान को दूसरे देश से तो इतना लगाव है, लेकिन खुद के देश में बंगाल पर ट्वीट नहीं डाल पाए।' देखते ही देखते यह बयानबाजी सोशल मीडिया वॉर में तब्दील हो गई। कंगना की स्टोरी के बाद इरफान ने फिर एक बार ट्वीट किया और उन्हें करारा जवाब दिया है।
 

4 of 5
इरफान पठान - फोटो : सोशल मीडिया
इरफान ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरे सारे ट्वीट मानवता या देशवासियों के लिए होते हैं। इसमें उस आदमी का नजरिया होता है जिसने देश का सर्वोच्च स्तर पर प्रतिनिधित्व किया है। दूसरी ओर मुझे कंगना, जिनका अकाउंट नफरत फैलाने की वजह से ही सस्पेंड कर दिया गया है और साथ ही कुछ ऐसे लोग जिनके पेड अकाउंट से सिर्फ नफरत फैलाई जाती है, वो मुझे ना सुनाएं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कंगना ने इस्रायल के समर्थन में कहा था कि 'कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद के विरूद्ध इस युद्ध में भारत इस्रायल के साथ खड़ा है। अपने देश और लोगों को आतंकवाद से बचाना हर राष्ट्र का मौलिक अधिकार है और इसमें भारत, इस्रायल के साथ खड़ा है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा 'वो आतंकवाद फैलाएंगे, जब आप करारा जवाब देंगे तो बेईमानी से पीड़ित बन जाएंगे। आप सिर्फ धरना प्रदर्शन भी करेंगे तो वो आपकी संसद और फाइव स्टार होटल पर धमाका कर देंगे। जो लोग उन्हें जवाब देना चाहते हैं उन्हें इस्रायल से सीखना चाहिए।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें