फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब ऐश्वर्या राय के सामने उड़ाया गया था भारतीय संस्कृति का मजाक, अभिनेत्री ने इस तरह कर दी थी बोलती बंद

Tue, 28 Apr 2020 07:37 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) ने अपने अभिनय से ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है। जहां मौका मिला है उन्होंने भारत का नाम रोशन भी किया है। इस बीच ऐश्वर्या का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह भारतीय संस्कृति का मजाक उड़ाने वाले एंकर को मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल हो रहा ये वीडियो इंटरनेशनल चैट शो का है। इस चैट शो में जैसे ही डेविट लेटरमैन ने ऐश्वर्या राय से पूछा कि क्या ये सच है कि वह अभी भी अपने माता-पिता के साथ रहती हैं? जवाब में ऐश्वर्या ने कहा- हां। इसके तुरंत बाद डेविड ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि क्या भारत में बड़े होने के बाद भी अपने माता-पिता के साथ रहना बहुत साधारण बात है?
विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन
इस पर ऐश्वर्या जवाब देते हुए कहती हैं, भारतीयों का अपने माता-पिता के साथ रहना बहुत आम बात है क्योंकि हमें डिनर या लंच पर अपने माता-पिता से मिलने के लिए अपॉइंटमेंट नहीं लेनी पड़ती। ऐश्वर्या के इस वीडियो को अब खूब पसंद किया जा रहा है। यूजर्स का कहना है कि भारत अपने संस्कारों के मामले में पूरी दुनिया से काफी आगे है।
 

4 of 5
विक्रम और ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : ट्विटर
वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन में नजर आने वाली हैं। ऐश्वर्या ने हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है। उपन्यास के नाम से ही बनने इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन समेत विक्रम, कार्थी, तृषा कृष्णन और जयम रवि जैसे हिंदी और दक्षिण सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों की टोली काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या की बात करें तो वे भी लॉकडाउन में अपनी फैमिली के संग हैं और क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। ऐश्वर्या ने 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की थी। अब दोनों की एक बेटी है जिसका नाम है अराध्या। साल 2009 में फिल्म क्षेत्र में ऐश्वर्या के उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें