फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हम दिल दे चुके सनम' में ऐश्वर्या के काम को लेकर संजय लीला भंसाली ने कही थी ये बात, यहीं से शुरू हुई थी सलमान संग नजदीकियां

Wed, 22 Jul 2020 09:00 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हम दिल दे चुके सनम - फोटो : ट्विटर
संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम कई मायनों में खास है। ये वो फिल्म थी जिसके दौरान सलमान और ऐश्वर्या के बीच नजदीकियां बढ़ी। दोनों के प्यार के किस्से लोगों तक पहुंचे। साथ ही फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 21 साल हो चुके हैं। इस फिल्म में सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और अजय देवगन का लव ट्रांयगल था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब इतने सालों बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
हम दिल दे चुके सनम - फोटो : ट्विटर
इस वीडियो में भंसाली फिल्म में ऐश्वर्या के काम को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में ऐश्वर्या के काम से प्रभावित होकर भंसाली कहते है कि उन्होंने फिल्म में अपने रोल के साथ पूरी तरह से न्याय किया। ऐश्वर्या ने वो सब कुछ किया, जो मुझे लगता है कि उन्होंने अपने रोल के लिए प्लान किया हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 5
हम दिल दे चुके सनम - फोटो : ट्विटर
भंसाली आगे कहते हैं, फिल्म जिस तरह से आगे बढ़ रही थी, मैं देख रहा था कि ऐश्वर्या सब कुछ वैसा कर रही थीं, जैसा उन्होंने अपने रोल के लिए प्लान किया था। मैं जैसा चाहता था, ऐश्वर्या ने अपने रोल के लिए वो सब किया। मेरी एक ही लाइन थी उनके लिए कि मैं फिल्म में बस इतना चाहता था कि ईमानदारी हो। वहीं, अगर आप फिल्म और स्क्रिप्ट के प्रति ईमानदार होंगी तो आप अच्छी परफॉर्मर बनेंगी।' 
 

4 of 5
हम दिल दे चुके सनम - फोटो : ट्विटर
वैसे दूसरी ओर बात करें तो ऐश्वर्या राय और सलमान खान की लव स्टोरी भी इस फिल्म के साथ ही आगे बढ़ने लगी थी। दोनों का प्यार साल 1999 में फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ। परदे पर दोनों की केमेस्ट्री जबरदस्त हिट हुई थी। इतना ही नहीं 'हम दिल दे चुके सनम' के बाद भी सलमान और ऐश्वर्या के अफेयर की खूब चर्चा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हम दिल दे चुके सनम
करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अचानक सलमान और ऐश का ब्रेकअप हो गया था। इनके ब्रेकअप के बाद मीडिया में कई तरह की खबरें आईं। इसमें कहा गया कि सलमान ने ऐश्वर्या के साथ हिंसा की थी। ऐश्वर्या ने एक प्रेस रिलीज जारी की थी। इसमें उन्होंने साफ तौर पर लिखा था कि अब से वो कभी सलमान खान के साथ काम नहीं करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें