अंकिता लोखंडे और विक्की जैन
- फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ अपनी मैरिड लाइफ शुरू कर चुकी हैं। इन दिनों अंकिता एक के बाद एक वजहों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने विक्की जैन संग ग्रैंड अंदाज में शादी रचाई, जिसमें टीवी जगह के कई जाने माने सितारे नजर आए। अंकिता ने शादी के बाद पहली बार अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जिसका वीडियो और तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए थे। अब अंकिता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे देसी अंदाज में अपनी ससुराल में गृह प्रवेश की रस्म निभाती नजर आ रही हैं। वीडियो में अंकिता लोखंडे ने रॉयल ब्लू कलर की गोटेदार साड़ी पहनी हुई है और वे अपने ससुराल में गृह प्रवेश की रस्म निभाती नजर आ रही हैं। नई नवेली दुल्हन अंकिता हल्दी से दरवाजे पर अपने हाथों की छाप लगाती हैं। उनके साथ पति विक्की जैन भी हल्दी के छाप लगाते हैं। इसके बाद अंकिता ने गृह प्रवेश किया। इस दौरान अंकिता का अंदाज बिल्कुल देसी बहू की तरह था। उन्होंने अपने सिर पर पल्लू लिया हुआ था। गृह प्रवेश के बाद अंकिता ने सभी बड़े बुजुर्गो का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।