फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Soha Ali khan wish Taimur: तैमूर के बर्थडे पर सोहा ने शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें, लिखा- जल्द जश्न मनाएंगे!

Mon, 20 Dec 2021 07:53 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोहा अली खान और तैमूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान पांच साल के हो गये हैं। सोमवार को उनका पांचवां जन्मदिन मनाया गया है। सैफ और करीना के दोस्तों और परिवार वालों ने तैमूर की तस्वीरें साझा कर उनको बर्थडे विश किया एवं शुभकामनाएं दीं। सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने भी भतीजे तैमूर को बर्थडे विश किया।

 
विज्ञापन

2 of 5
तैमूर अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर तैमूर की दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में उन्होंने अपने भतीजे तैमूर अली खान को गोद में लिया हुआ है। यह 'अनसीन' तस्वीर है, जिसमें सोहा की गोद में तैमूर हंसते हुए दिख रहा है। वहीं, दूसरी तस्वीर में तैमूर अली खान सोहा और कुणाल की बेटी इनाया के साथ खेल रहा है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
तैमूर अली खान फैन क्लब - फोटो : Instagram
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोहा अली खान ने कैप्शन में लिखा,  मुझे याद है पहली बार मैंने तुम्हें अपनी बाहों में लिया था, प्यार और खुशी! और अब आप पहले से ही पांच साल के हो गये हैं - जन्मदिन मुबारक हो टिम टिम। हम आपको बहुत याद कर रहे हैं, लेकिन मिलेंगे और जल्द ही एक साथ जश्न मनाएंगे !

4 of 5
करीना कपूर खान, तैमूर अली खान और बेबी बॉय - फोटो : Instagram

वहीं, करीना कपूर खान की बहन एवं अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने भी गोद में बैठे तैमूर के साथ एक प्यारी- सी तस्वीर साझा की है। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, बिग बॉय! हमारे जान को 5वां जन्मदिन मुबारक हो.. आपको बहुत प्यार...। इसके साथ ही दिल वाली इमोजी भी बनाई है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर खान, तैमूर अली खान - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि तैमूर अली खान की मां करीना कपूर खान इस वक्त कोरोना वायरस के चपेट में आने के कारण क्वारंटाइन में हैं। जिस कारण वह तैमूर के साथ बर्थडे नहीं मना पाई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें