फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशा अंबानी की शादी में दुल्हन की तरह सजीं ऐश्वर्या, गजरा-सिंदूर लगाकर लग रहीं चांद का टुकड़ा

Wed, 12 Dec 2018 06:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aishwarya rai
देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी कुछ ही देर में पीरामल परिवार की बहू बन जाएंगी।  ईशा, पीरामल इंडस्ट्री के मालिक अजय पीरामल के बेटे आनंद से शादी कर रही हैं। आनंद बारात लेकर अंबानी परिवार के 27 मंजिला घर एंटीलिया पहुंच गए हैं। साथ ही बॉलीवुड के सभी दिग्गज स्टार्स इस वक्त ईशा के घर एंटीलिया में मौजूद हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ISHA AMBANI WEDDING
अंबानी परिवार के इस खास पल में शामिल होने पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और अमेरिका की पूर्व फर्स्ट लेडी हिलेरी क्लिंटन पहुंचीं। इसके अलावा अमिताभ-जया बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा, नाव्या नवेली नंदा, आमिर खान, किरण राव, कियारा आडवाणी, विधु विनोद चोपड़ा, अनुपमा चोपड़ा, मनीष मल्होत्रा, वैभवी मर्चेंट आदि भी पहुंचे। इन सबके बीच अगर किसी ने दिल जीता तो वो थी विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन।
 
विज्ञापन

3 of 5
aishwarya rai
ईशा अंबानी की शादी के लिए ऐश्वर्या ने सब्यसाची की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी। लाल रंग की साड़ी, बालों में गजरा, मांग में सिंदूर लगाए ऐश्वर्या किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं। ऐश्वर्या ने अपनी फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। इस फोटो में ऐश्वर्या के साथ पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन भी दिखे। अभिषेक बच्चन काले रंग का कोट-पैंट पहने हुए हैं जबकि आराध्या पीले रंग का लहंगा पहने हुए हैं। 
 
 

4 of 5
isha ambani wedding - फोटो : instagram
इससे पहले अमिताभ बच्चन पत्नी जया बच्चन बेटी श्वेता बच्चन नंदा और नातिन नव्या नवेली के साथ नजर आए। ईशा की शादी के लिए एंटीलिया में जोरदार सजावट की गई है। एंटीलिया का हर कोना फूलों, लाइट्स और दीयों से रोशन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
isha ambani wedding - फोटो : instagram
बेटी की शाही शादी में  नीता अंबानी ने नीले और सुनहरे रंग की साड़ी पहनी हुई है जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। ईशा अंबानी की शादी में पूरे बॉलीवुड को न्योता भेजा गया है इसके अलावा उद्योग जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां भी शरीक होंगी। एंटीलिया में मेहमानों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें