बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को उनके अभिनय के साथ साथ खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। अभिनेत्री अक्सर अपने स्टाइल की वजह से चर्चा में रहती हैं। लेकिन फिलहाल अभिनेत्री किसी और वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की चर्चा हो रही है। हाल ही में अभिनेत्री की कुछ तस्वीरें सामने आईं है, जिन्हें देख कर फैंस कयास लगा रहे हैं कि ऐश्वर्या राय दूसरी बार मां बनने वाली हैं। हालांकि, अभी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। ऐश्वर्या या उनके परिवार किसी भी सदस्य ने इस बारे में कोई बात नहीं की है।
हाल में जो ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीर सामने आई हैं, इन तस्वीरों में ऐश्वर्या राय का बढ़ा हुआ वजन और उनका बेबी बंप देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को देख लोग भी यही कसास लगा रहे हैं कि ऐश्वर्या जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं।