फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी आराध्या के साथ ऐश्वर्या राय की क्यूट तस्वीरें Viral, बहुत खूबसूरत लग रहीं हैं मां-बेटी

Mon, 25 Dec 2017 02:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 5
aishwarya and aaradhya
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की लाडली बेटी आराध्या लगातार खबरों में बनीं रहती हैं। उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें वो मां ऐश्वर्या राय के साथ रेड कलर के लहंगे में क्यूट नजर आ रही थीं। दोनों को देखकर इसमें कोई डाउट नहीं है कि मैचिंग ड्रेस में मां-बेटी काफी खूबसूरत लग रही थीं। 

पढ़ें: PADMAN का टाइटल ट्रैक रिलीज, एक गीत में सुनिए अक्षय कुमार की पूरी Journey
विज्ञापन

2 of 5
aishwarya and aaradhya - फोटो : kishu photography
ऐश्वर्या राय ने भी रेड कलर की साड़ी पहन रखी थी। दरअसल, ऐश्वर्या अपने कजन भाई प्रज्वल की शादी को अटेंड करने मंगलौर पहुंची थीं। ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन और मां वृंदा राय भी मौजूद थीं।
विज्ञापन

3 of 5
aishwarya rai, aaradhya bachchan
ऐश्वर्या के अंकल उदय कुमार शेट्टी के बेटे प्रज्वल हैं। उनकी शादी मंगलौर के टीएमए पाई कंवेंशन हॉल में हुई। इंस्टाग्राम पर इस शादी की कई तस्वीरें सामने आई हैं। शादी में ऐश्वर्या और बेटी आराध्या ने रेड कलर की ड्रेस पहनी थी जिस पर एंब्रॉयडरी का खूबसूरत काम किया गया था।

4 of 5
aaradhya
शादी से लौटने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या, दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां कैमरे को देखकर आराध्या ने भी पोज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aishwarya rai, aaradhya bachchan
आराध्या को देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे अभी से वो कैमरे के सामने सहज हो गई हैं। इस दौरान आराध्या ने फ्लोरल ड्रेस पहनी थी और हाथ में गुलाब का फूल ले रखा था। वहीं ऐश्वर्या कैजुअल लुक में थीं। उन्होंने जींस और ग्रे कलर की टी शर्ट पहन रखी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें