फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमाहॉल में 'टाइगर' की जगह चला दी 'फुकरे' फिर जो हुआ वो दिलचस्प है

Mon, 25 Dec 2017 02:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान की फिल्म आए और रिकॉर्ड न बन पाए ये नामुमकिन है। पिछले हफ्ते रिलीज होने वाली 'टाइगर जिंदा है' ने आते ही कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। फिल्‍म के सारे शोज हाउसफुल हो चुके थे यही कारण है कि तीसरे दिन ही फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी थी। 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : SOCIAL MEDIA
इन सब के बीच मुंबई के ए‍क सिनेमाहॉल में फिल्‍म देखने गए फैंस के साथ थोड़ी देर के लिए ही सही मगर धोखा तो हुआ। बड़ी बेसब्री से फैंस सलमान खान की टाइगर देखने बैठे थे, लेकिन उन्‍हें फुकरे रिटर्न्‍स देखनी पड़ गई।
विज्ञापन

3 of 4
Spotboye के मुताबिक फैन्स ने सलमान की 'टाइगर जिंदा है' का टिकट बुक किया था। मगर गलती से पीवीआर में फिल्म 'फुकरे' चलने लगी। पहले तो सभी शांत रहे फिर जब समझ आया तो हंगामा होने लगा। सिनेमा हाल ने अपनी गलती सुधारने में तकरीबन 20 मिनट का समय लगा दिया।
विज्ञापन

4 of 4
इस दौरान बॉलीवुड के दबंग खान के फैंस को शांत कराना आसान नहीं था। आखिरकार मामला जैसे-तैसे शांत कराया गया और 20 मिनट बाद 'टाइगर जिंदा है' जैसे ही शुरू हुई सारा सिनेमा हॉल सल्लू भाई के फैंस की सीटियों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें