फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल पहले प्यार में डूबे ऐसे दिखते थे सलमान-ऐश्वर्या, किस वजह से हुआ ब्रेकअप?

Sat, 13 Apr 2019 04:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Aishwarya Rai, salman khan
ऐश्वर्या राय और सलमान खान जैसी लवस्टोरी कभी सुनने को नहीं मिली। दोनों का प्यार साल 1999 में फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ। परदे पर दोनों की केमेस्ट्री जबरदस्त हिट हुई थी। इतना ही नहीं 'हम दिल दे चुके सनम' के बाद भी सलमान और ऐश्वर्या के अफेयर की खूब चर्चा हुई थी।
विज्ञापन

2 of 7
Salman and Aishwarya
इन दिनों ऐश्वर्या और सलमान की एक फोटो वायरल हो रही है। फोटो में दोनों एक साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐश्वर्या के हाथ में कॉफी मग है वहीं सलमान के चेहरे पर स्माइल। तस्वीर को देखकर यही कहा जा सकता है ये दोनों के डेटिंग के दौरान की तस्वीर है।
 

 
विज्ञापन

3 of 7
Aishwarya rai bachchan
करीब 2 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अचानक सलमान और ऐश का ब्रेकअप हो गया था। इनके ब्रेकअप के बाद मीडिया में कई तरह की खबरें आईं। इसमें कहा गया कि सलमान ने ऐश को मारा था। फिर साल 2002 में ऐश्वर्या राय का एक इंटरव्यू आया। इसमें उन्होंने सलमान खान और अपने रिश्तों को लेकर कई बड़े खुलासे किए।

4 of 7
सलमान खान के साथ ऐश्वर्या राय
टीओआई को दिए इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने सबसे पहले खुलासा किया था कि उनका और सलमान का ब्रेकअप हो गया है। ऐश्वर्या ने कहा था, 'सलमान और मेरा मार्च में ब्रेकअप हो गया था लेकिन वो इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं थे। जब हमारा ब्रेकअप हुआ तो उसने मुझे कॉल कर वाहियात बातें की।'
विज्ञापन

5 of 7
abhishek bachchan aishwarya rai bachchan
मेरा नाम अभिषेक बच्चन से शाहरुख खान तक के साथ जोड़ा गया। यही वो समय था जब उसने मुझ पर हाथ उठाया था। सलमान के हिंसक व्यवहार की वजह से ही हमारा रिश्ता खत्म हो गया। मैं उसके साथ तब भी खड़ी रही जब वो शराब के नशे में बदतमीजी करता था।
 
विज्ञापन

6 of 7
hum dil de chuke sanam
इसके बाद एक इंटरव्यू में सलमान खान ने कहा था, 'नहीं, मैंने उसे कभी नहीं मारा। उल्टा मुझे कोई भी मार सकता है। सेट पर मौजूद कोई भी फाइटर मुझे डरा-धमका सकता है। यही वजह है कि लोग मुझसे डरते नहीं है। मैं बहुत इमोशनल हूं। मैं खुद को नुकसान पहुंचा लेता हूं। मैं दीवार पर अपना सिर मारकर खुद को नुकसान पहुंचाता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
hum dil de chuke sanam
ऐश्वर्या ने एक प्रेस रिलीज जारी की थी। इसमें उन्होंने साफ तौर पर लिखा था कि अब से वो कभी सलमान खान के साथ काम नहीं करेंगी। प्रेस रिलीज के अनुसार, 'अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट और परिवार की खुशी के लिए मैंने ये फैसला लिया है कि मैं अब कभी सलमान खान के साथ काम नहीं करूंगी। वो मेरे लिए एक बुरे सपने की तरह है। मैं खुश हूं कि ये रिश्ता खत्म हो गया।' आज दोनों अपनी अपनी जिंदगी में खुश हैं। ऐश जहां अभिषेक से शादी के बाद बेटी आराध्या के साथ खुश हैं वहीं सलमान अब भी सिंगलहुड एन्जॉय कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें