'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) कर्मवीर एपिसोड में आई थीं। अमिताभ बच्चन ने शो के दौरान सोनाक्षी से रामायण से जुड़ा सवाल पूछा। सोनाक्षी ने एक आसान से सवाल का जवाब देने के लिए लाइफ लाइन इस्तेमाल की जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया गया। वहीं अब सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह मालदीव में पानी के अंदर नजर आईं।