फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अर्जुन के बाद #FitIndiaMovement का हिस्सा बनीं मलाइका, ऋतिक-टाइगर को दिया चैलेंज

Tue, 24 Sep 2019 05:15 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन रामपाल और मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
पूरे देश में पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट को लेकर जुनून देखने को मिल रहा है।  ऐसे में सोशल मीडिया पर #FitIndiaMovement के साथ ही #MakeYourMoov चैलेंज चल रहा है। जिसमें सेलेब्स अपने फिटनेस यूनीक मूव का वीडियो शेयर कर रहे हैं। अर्जुन रामपाल के बाद अब मलाइका अरोड़ा ने भी अपना वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन

2 of 5
Malaika Arora - फोटो : social media
वीडियो में मलाइका अरोड़ा बता रही हैं- 'मैं अपने शो के लिए तैयार हो रही थी। इस बीच मैंने इंस्टाग्राम पर देखा कि मेरे प्यारे दोस्त अर्जुन रामपाल ने मुझे फिट इंडिया मूवमेंट के लिए चैलेंज किया है और मुझे मेरा मेक योर मूव वीडियो शेयर करना है।' इतना कहने के बाद मलाइका अपना मूव करके दिखाती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Malaika Arora - फोटो : Social Media
सोशल मीडिया पर शेयर होने के साथ ही मलाइका अरोड़ा का वीडियो वायरल होना शुरू हो गया है। मलाइका ने रकुल प्रीत, टाइगर श्रॉफ, ऋतिक रोशन, अर्जुन कपूर, रोहित शेट्टी और आयुष्मान खुराना को चैलेंज किया है।
 

4 of 5
arjun rampal - फोटो : social media
बता दें कि मलाइका अरोड़ा को ये चैलेंज अर्जुन रामपाल ने दिया था। अर्जुन रामपाल ने भी एक मजेदार फिटनेस वीडियो शेयर किया था। वीडियो में अर्जुन रामपाल बिस्तर पर सोते हुए नजर आते हैं और फिर बिस्तर से उठकर फिटनेस मूव दिखाते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अर्जुन ने अपना वीडियो शेयर करने बाद हर्षवर्धन राणे, फरहान अख्तर, रणविजय सिंह, अक्षय कुमार, मलाइका अरोड़ा और राहुल देव को चैलेंज दिया था। इसके साथ ही कैप्शन में अर्जुन पूरे देश को फिट करने की बात कर रहे हैं।

पढ़ें: इन चार सेलेब्स ने बचपन के प्यार को बनाया हमसफर, ये एक्टर तो रेस्टोरेंट में लड़की देख हो गया था फिदा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें