फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अष्टमी के प्रसाद में प्याज को लेकर ट्रोल हुईं कंगना ने दी सफाई, बोलीं- हिंदुत्व की यही खूबसूरती...

Wed, 21 Apr 2021 03:57 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
एक्ट्रेस कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन कुछ ना कुछ ट्वीट करती रहती हैं। अष्टमी के दिन एक्ट्रेस ने प्रसाद की थाली को शेयर करते हुए फैंस को शुभाकामनाएं दी थी। लेकिन यूजर्स प्रसाद की थाली में प्याज देखकर भड़क गए थे और उन्होंने एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर दिया था। अब इस मामले पर कंगना रणौत ने सफाई दी है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter
दरअसल, हुआ कुछ ऐसा था कि कंगना रणौत ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए एक फोटो साझा की थी। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'जब आपके घर में प्रसादम की थाली इस तरह दिखती हो तो कल्पना कीजिए व्रत रखना कितना मुश्किल होता है।' इस फोटो में अष्टमी का प्रसाद दिखाई दे रहा है। इस प्रसाद की थाली में पूड़ी, हलवा, रायता और साथ में प्याज भी नजर आ रहा था।

विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत
इसके बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया था और प्याज सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा था। अब कंगना रणौत ने एक और ट्वीट करते हुए इस पूरे मसले पर कहा कि, 'यकीन नहीं होता कि प्याज टॉप ट्रेंड्स में शामिल है। यह किसी को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं था, लेकिन हिंदूइज़्म की यही खूबसूरती है कि यह दूसरे धर्मों की तरह कट्टर नहीं है। इसकी यह खूबसूरती मत बिगाड़िए। मेरा आज व्रत है, लेकिन अगर मेरा परिवार प्रसादम के साथ सलाद खाना चाहता है तो उनका मजाक मत उड़ाइए।'

4 of 5
कंगना रणौत
खैर, ये पहली बार नहीं है जब कंगना ट्रोल हुई हैं। हाल ही में कंगना ने लोगों को पेड़ लगाने की सलाह दी और उस पर भी वो ट्रोल हो गईं। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'जो भी ऑक्सीजन की कमी महसूस कर रहा हो वो अपने आसपास पेड़ जरूर लगाएं। यदि आप ऐसा नहीं कर सकते हैं तो उन्हें प्लीज काटे भी ना, अपने कपड़े रीसायकल करो, वेदिक खाना खाओ, जैविक जीवन जियो और यह सब उपाय ऐसे हैं जो हमेशा आपके काम आएंगे। जय श्री राम।' इस पर यूजर ने कंगना पर तंज कसते हुए कहा कि, 'पहले आपको ही इलाज की जरुरत है, आप बिल्कुल ठीक नहीं हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
थलाइवी
कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म थलाइवी की रिलीज कोरोना महामारी की वजह से टाल दी गई थी। अभी इसकी कोई नई रिलीज डेट सामने नहीं आई है। इस फिल्म में कंगना तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जे जयललिता का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन एएल विजय ने किया है।  इसके अलावा कंगना फिल्म धाकड़ और तेजस भी नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें