फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaika Arora: एक्सीडेंट के बाद मलाइका अरोड़ा ने बताया अपनी तबीयत का हाल, बोलीं-'सब कुछ एक फिल्म के सीन जैसा लगता है'

Sat, 09 Apr 2022 03:58 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : insta
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का हाल ही में एक्सीडेंट हो गया था। जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री की कार के ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया और उनकी कार एक्सप्रेसवे पर 3 अन्य कार से जा टकराई। एक्सीडेंट में मलाइका की आंख के पास चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फिलहाल अर्जुन कपूर और उनके करीबी इस दौरान हाल चाल लेने अभिनेत्री के घर पहुंचे थे, लेकिन अब मलाइका ने खुद पोस्ट किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी सेहत की अपडेट देने के साथ ही सबका शुक्रिया भी कहा है। मलाइका की ये पोस्ट फैंस के लिए राहत भरी खबर है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
सब कुछ एक फिल्म के सीन जैसा लगता है
मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक तस्वीर साझा की है। इसी के साथ उन्होंने अपने करीबी, परिवार, दोस्तों और उन्हें अस्पताल तक पहुंचाने वाले लोगों का शुक्रिया कहा है। इसके अलावा इस दौरान उन्होंने इस दौरान कैसा महसूस किया इस बारे में भी नोट में कई बातें साझा की हैं। मलाइका ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में लिखा, 'पिछले कुछ दिनों और सामने आई घटनाएं काफी अविश्वसनीय रही हैं। बीते हुए समय के बारे में सोचना किसी फिल्म के एक दृश्य की तरह लगता है, न कि ऐसा कुछ जो वास्तव में हुआ था।
विज्ञापन

3 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
व्यक्त किया सबका आभार
इस पोस्ट में मलाइका ने आगे लिखती हैं,''शुक्र है, दुर्घटना के तुरंत बाद, मुझे ऐसा लगा कि मैं इतने सारे अभिभावक एंजल्स की देखभाल की छाया में हूं- चाहे वह मेरे कर्मचारी हों, वे लोग जिन्होंने मुझे अस्पताल पहुंचने में मदद की, मेरा परिवार जो इस पूरे परीक्षण में मेरे साथ खड़ा रहा और अमेजिंग हॉस्पिटल स्टाफ। मेरे डॉक्टरों ने हर कदम पर हर तरह से सावधानी के साथ मेरी सुरक्षा सुनिश्चित की। उन्होंने मुझे तुरंत सेफ और सिक्योर महसूस कराया और मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं।
विज्ञापन

4 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
सबका शुक्रिया अदा किया
मलाइका ने अपने पोस्ट के लास्ट में लिखा, 'अंत में मेरे दोस्तों, परिवार, मेरी टीम और मेरे इंस्टा परिवार से जो प्यार मिला, वह इतना आश्वस्त करने वाला था। इस तरह के क्षण कोई घटना नहीं हैं, बल्कि मजबूत अनुस्मारक हैं कि हमें हमेशा उन लोगों का आभार व्यक्त करना चाहिए- परिचित और अपरिचित! जो उस समय आपको प्यार और शुभकामनाएं देते हैं, जब आपको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है। आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया कि मैं नए जोश के साथ इससे बाहर आयी हूं, यह सुनिश्चित करने के लिए, मैं अब ठीक होने की राह पर हूं और मैं आपको विश्वास दिलाती हूं, मैं एक फाइटर हूं और मैं वापस आ जाऊंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें