फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत के बाद अब इरफान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ मेमोरियलाइज्ड, भावुक हुए फैंस

Tue, 07 Jul 2020 04:41 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में बीते दो तीन महीनों में कई बड़े सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इंडस्ट्री के साथ ही प्रशंसकों के लिए भी ये किसी सदमे से कम नहीं है। प्रशंसक अपने चहेते सितारों की यादों को सहेज कर रखना चाहते हैं। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को मेमोरियलाइज्ड यानी यादगार अकाउंट करार दिया गया था। सुशांत के बाद अब इरफान खान के इंस्टाग्राम अकाउंट को भी मेमोरियलाइज्ड किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इरफान खान के इंस्टाग्राम अकाउंट के आगे रिमेम्बरिंग शब्द लिखा हुआ दिखाई देगा। अब इरफान खान का अकाउंट कोई दूसरा लॉग इन नहीं कर पाएगा। साथ ही साझा किए पोस्ट में भी कोई बदलाव नहीं किया जा सकेंगे। उनके द्वारा पोस्ट की गई फोटो और वीडियो हमेशा के लिए रहेंगे। इरफान के फैंस के लिए ये भावुक कर देने वाला क्षण है।
विज्ञापन

3 of 5
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इरफान की मौजूदा प्रोफाइल तस्वीर भी बदली नहीं जा सकेगी। इरफान के इंस्टाग्राम अकाउंट की बात करें तो वो 30 लोगों को फॉलो करते थे। उन्होंने कुल 73 पोस्ट साझा किए थे। इरफान के कुल आठ लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

4 of 5
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम मशहूर हस्तियों के निधन के बाद उनके अकाउंट को यादगार अकाउंट के रूप में बना देता है और उस हस्ती के नाम के आगे रिमेम्बरिंग लिख दिया जाता है। बता दें कि 29 अप्रैल को इरफान खान का निधन हो गया था। वो पिछले डेढ़ साल से कैंसर से जूझ रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इरफान खान, बाबिल - फोटो : सोशल मीडिया
इरफान खान के निधन के बाद उनके बेटे बाबिल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं। वो अक्सर पिता की याद में उनकी तस्वीरें और वीडियोज अपने अकाउंट से साझा करते रहते हैं। इरफान की तरह बाबिल भी फिल्म इंडस्ट्री में आना चाहते हैं हालांकि उनकी रुचि फिल्ममेकिंग में है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें