संजय लीला भंसाली
- फोटो : ANI
सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से संजय लीला भंसाली, सुशांत सिंह राजपूत को 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' और 'बाजीराव मस्तानी' फिल्मों से बाहर करने के मुद्दे पर ट्रोल हो रहे हैं। ये खबर दरअसल बिहार से काम करने वाले एक फिल्म आलोचक ने फैलाई और इसी के बाद ये सारी अफरातफरी मची। एक एजेंसी की खबर में दावा किया गया कि भंसाली से ये जांच इस आलोचक के खुलासे के बाद हो रही है। लेकिन, मुंबई पुलिस ने इससे साफ इनकार किया है।