फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाक्षी के बाद अब इस अभिनेता ने भी छोड़ा ट्विटर, लिखा- यहां गाली देना सामान्य बात है

Sun, 21 Jun 2020 04:12 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनाक्षी सिन्हा और साकिब सलीम - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट रहा है। खासकर सोशल मीडिया पर लोग जमकर बॉलीवुड स्टार्स को ट्रोल कर रहे हैं। इसी के चलते शनिवार को अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर छोड़ने का एलान कर दिया। लेकिन ऐसा करने वाली सोनाक्षी अकेली नहीं हैं। उनके अलावा अभिनेता साकिब सलीम ने भी अब ट्विटर छोड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन

2 of 5
साकिब सलीम
साकिब ने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा, 'जब हम पहली बार मिले थे, तो आप प्यारे थे। भावनाओं को व्यक्त करने, ज्ञान इकट्ठा करने और कई अलग-अलग दृष्टिकोणों को समझने का एक बड़ा मंच था। लेकिन, अब सभी नफरत में खो गए।'
विज्ञापन

3 of 5
साकिब सलीम - फोटो : सोशल मीडिया
साकिब ने आगे लिखा, 'हर कोई एक दूसरे पर उछालने के लिए तैयार है, एक जगह जो कि बदमाशियों से भर गई है, एक ऐसी जगह जहां लोगों को गाली देना एक सामान्य आचार संहिता है। पिछले कुछ दिनों ने मुझे यह महसूस करने के लिए मजबूर किया है कि मुझे अपने जीवन में इस तरह की ऊर्जा की आवश्यकता नहीं है, जहां मैं घृणा के लिए रहूं, जहां दयालुता खो जाती है।'

4 of 5
हुमा कुरैशी, साकिब सलीम
साकिब ने लिखा, 'यह मुझे एहसास दिलाता है कि मुझे अपने चारों तरफ ऐसे लोगों चीजों, सामग्री और वाइब्स की जरूरत है जो मुझे प्रतिबिंबित करते हैं कि मैं क्या बनाना चाहता हूं और मैं कैसा महसूस करना चाहता हूं। प्यार के लिए मेरे लगभग 99 हजार फॉलोअर्स का धन्यवाद। हम अन्य प्लेटफार्मों के माध्यम से जुड़े रहेंगे, लेकिन अभी के लिए, ट्विटर पर नहीं। एक ऐसी दुनिया में जहां आप कुछ भी हो सकते हैं, दयालु बनें! आपका पूर्व प्रेमी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान और साकिब सलीम - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि साकिब सलीम अभिनेत्री हुमा कुरैशी के भाई हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म Mujhse Fraaandship Karoge से की थी। इसके बाद वो हवा हवाई, दिल जंगली और रेस 3 जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।    

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ट्रोल हुईं सोनाक्षी सिन्हा ने डिलीट किया अपना ट्विटर अकाउंट, लिखा- 'आग लगे चाहे बस्ती में, मैं..'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें