फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बीच सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, फैंस से बोले- सुशांत के परिवार का सहारा बने

Sun, 21 Jun 2020 01:44 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बात सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के खिलाफ जमकर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। ट्विटर पर कलाकारों के खिलाफ मुहिम छेड़ दी गई है। इन कलाकारों में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। इस बीच सलमान ने अपने फैंस से अपील की है कि वो सुशांत के फैंस का साथ दें। 
विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान का ट्वीट - फोटो : Twitter
सलमान खान ने एक ट्वीट कर लिखा है, 'मैं अपने सभी फैंस से गुजारिश करता हूं कि वो सुशांत के फैंस के साथ खड़े रहे और गलत भाषा का इस्तेमाल ना करें। भावनाओं को समझने की कोशिश करें। इस मुश्किल समय में सुशांत के परिवार का सहारा बने। किसी अपने का चले जाना बहुत दुख देने वाला होता है।'

विज्ञापन

3 of 6
पटना में विरोध प्रदर्शन - फोटो : PTI
सलमान खान का विरोध
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कई जगहों पर सलमान खान के पुतले जलाए जा रहे हैं। बिहार में उनके बीइंग ह्यूमन शोरूम से उनकी तस्वीरें हटा दी गई हैं। इसके साथ ही जिन जगहों पर सलमान के पोस्टर लगे हैं लोग उन्हें भी उतार कर जला रहे हैं।

4 of 6
अभिनव सिंह कश्यप, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
लगातार लग रहे हैं आरोप
अनुराग कश्यप के भाई और दबंग के निर्देशक रहे अभिनव कश्यप ने सलमान और उनके परिवार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनव का कहना है कि इस फिल्म के दौरान सलमान खान और उनके परिवार ने उनके साथ बहुत नाइंसाफी की। उन्होंने मुझसे 'दबंग' फ्रेंचाइजी भी छीन ली। वह कहते हैं कि अब हालत ऐसी है कि उन्हें इंडस्ट्री में कोई काम भी नहीं देता। 
विज्ञापन

5 of 6
सोनू निगम - फोटो : Twitter
सोनू निगम ने बिना नाम लिए साधा निशाना
सोनू निगम ने एक वीडियो साझा कर कहा कि अगर जल्द ही म्यूजिक इंडस्ट्री में भी गुटबाजी खत्म नहीं हुई तो संभव है कि यहां भी आत्महत्या की खबर सुनाई दे। यही नहीं सोनू निगम ने नाम लिए म्यूजिक कंपनियों और एक अभिनेता पर भी निशाना साधा। सोनू निगम ने कहा 'कई बार मेरे साथ ये हो चुका है कि मुझसे गाने गवाए गए लेकिन एक अभिनेता जिस पर खुद आरोप लगे हैं वो आकर मना कर देता है कि इसके गाने मत रखो। उसने अरिजीत सिंह के साथ भी यही किया है। एक-एक गाने को नौ-नौ लोगों से गवाते हैं। म्यूजिक कंपनियों का कहना होता है कि अगर तुम मेरी कंपनी के आर्टिंस्ट हो तो मैं तुम्हें काम दूंगा वरना नहीं दूंगा। मुझे लगता है कि ये ठीक नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साहिल खान - फोटो : Social Media
साहिल खान ने भी बताया अपना सच
फिल्मों को अलविदा कह चुके पूर्व अभिनेता साहिल खान ने कहा था कि दो बड़े खान स्टार्स के साथ मैग्जीन पर मेरी फोटो छपी थी। यही बात एक खान अभिनेता को खराब लग गई और उन्होंने मुझे फिल्मों से निकलवा दिया।

सुशांत सिंह राजपूत ने 'पीके' में निभाया था छोटा सा किरदार, कहा था- 'मुझे इसके लिए मजबूर...'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें