फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन से पहले अजय देवगन ने दिखाई दरियादिली, दिहाड़ी मजदूरों के लिए किया ये पुण्य का काम

Wed, 01 Apr 2020 05:44 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ajay Devgn - फोटो : Social Media
अपने जन्मदिन से एक दिन पहले फिल्म अभिनेता अजय देवगन ने फिल्म इंडस्ट्री के कामगारों की मदद के लिए 51 लाख रुपये दान देने का ऐलान किया है। गुरुवार को 50 साल के हो रहे अजय देवगन की फिल्म तानाजी इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही है। उनकी दो फिल्में मैदान और भुज द प्राइड ऑफ इंडिया निर्माणाधीन हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Ajay Devgn and Kajol - फोटो : twitter
फिल्म इंडस्ट्री के अलग अलग विभागों में काम करने वाले करीब 5 लाख कामगारों की अलग अलग यूनियनों की फेडरेशन एफडब्लूआईसीई (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लाईज) कोरोना को लेकर मुंबई में शूटिंग बंद होने के दिन से ही अपने सदस्यों की मदद के लिए तमाम कार्यक्रम चलाती रही है। इसके तहत मजदूरों को राशन बांटने से लेकर तमाम जरूरत का सामान पहुंचाने की कोशिश तक शामिल है।
विज्ञापन

3 of 5
Ajay Devgn - फोटो : Social Media
संगठन के महासचिव अशोक दुबे कहते हैं, 'रोहित शेट्टी के बाद अजय देवगन ने भी फिल्म उद्योग के दिहाड़ी मजदूरों के लिए आर्थिक मदद का संकल्प लेकर बड़ी बात कही है। हमारे पास और भी तमाम लोगों के फोन आ रहे हैं कि वह इन मजदूरों की मदद कैसे कर सकते हैं। हम इन लोगों को मजदूरों के बैंक खातों की जानकारी भी मुहैया करा रहे हैं।'

4 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन से पहले फिल्म निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी, फ्रेम्स प्रोडक्शन कंपनी और शशि सुमीत प्रोडक्शन भी दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए नकद धनराशि व राशन आदि मुहैया करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Modi And Akshay Kumar - फोटो : Social Media
इस समय में हर सेलिब्रिटी मदद के लिए आगे आ रहा है। कोई सेलेब एनजीओ को आर्थिक सहायता पहुंचा रहा है तो कोई पीएम और सीएम रिलीफ फंड के द्रा लोगों को आर्थिक मदद पहुंचा रहा है। इस लिस्ट में अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान और कटरीना कैफ का भी नाम शामिल है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें