फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लता के गाए गीत से स्टार बनीं रानू को भूला देंगे 'कुमार सानू', इंटरनेट पर तहलका मचा रहे गाने

Sun, 01 Sep 2019 12:11 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रानू मंडल और वायरल वीडियो का शख्स - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया आज के वक्त में क्या ताकत रखता है इसका ताजा उदाहरण रानू मंडल हैं। रातों- रात सोशल मीडिया पर रानू मंडल का एक वीडियो वायरल हुआ और स्टेशन पर गाने वाली महिला को हिमेश ने अपनी फिल्म में गाना गाने का मौका दे दिया। रानू के बाद अब सोशल मीडिया पर एक और शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो कुमार सानू के गाने गाता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
वायरल वीडियो का शख्स - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट्स के मुताबिक गाना गाने वाला शख्स मजदूर है। हालांकि ये शख्स हकीकत में कौन है और इसका क्या नाम है इस बारे में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो में शख्स कुमार सानू के दो गाने गाता नजर आ रहा है। दोनों ही गाने फिल्म दीवाना (1992) के हैं। फिल्म में ऋषि कपूर और दिव्या भारती लीड रोल में थीं।
विज्ञापन

3 of 5
वायरल वीडियो का शख्स - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में मौजूद शख्स पहले गाना गा रहा है- तेरी उम्मीद तेरा इंतज़ार करते हैं, तेरी उम्मीद तेरा इंतज़ार करते हैं। इस गाने के खत्म होने के बाद ही एक दूसरा गाना गाना वो शुरू करता है जो दीवाना फिल्म का 'सोचेंगे तुम्हें प्यार करके नहीं' है। बता दें कि दोनों गाने अपने जमाने के सुपरहिट सॉन्ग्स हैं जिन्हें कुमार सानू ने गाया था।

4 of 5
रानू मंडल - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि इससे पहले रानू मंडल लता मंगेशकर का गाना गाकर सोशल मीडिया पर फेमस हो गई थीं। वहीं बाद में जब उनके गाने को हिमेश रेशमिया ने सुना तो अपनी फिल्म में गाना गाने के लिए मौका दे दिया। वहीं रानू टीवी शोज में भी बतौर गेस्ट नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranu Mondal - फोटो : file photo
रानू के अब तक कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं और बड़ी बात ये है कि उनका हर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि रानू का पुराना बॉलीवुड कनेक्शन है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रानू फिरोज खान के घर पर साफ सफाई और खाना बनाती थीं। 

पढ़ें: भाई के रिलेशनशिप पर बहन कृष्णा ने किया खुलासा, दिशा पाटनी के लिए टाइगर नहीं इस एक्टर को बताया सही
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें