देश में कोरोना से स्थिति बेकाबू होती नजर आ रही है। वहीं कई राज्यों में एक बार फिर लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू का एलान कर दिया गया है। महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति बेहद खराब है ऐसे में वहां सरकार ने फिल्मों और टीवी की शूटिंग पर रोक लगा दी है। वहीं काम बंद होते ही एक के बाद एक कई बॉलीवुड सेलेब्स गोवा और मालदीव जैसी जगहों पर वैकेशन मनाने निकल गए हैं। हाल ही में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी रवाना हुए थे। वहीं सारा अली खान, जान्हवी कपूर, करिश्मा तन्ना और हिना खान समेत कई सितारों की तस्वीरें वायरल हुई थीं। इसी बीच उतरन फेम अभिनेत्री टीना दत्ता की भी मालदीव वैकेशन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।