फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब निर्देशक ने राज कपूर से कहा था- 'मेरी नजर में तुम गधे हो', जानें 5 अनसुने किस्से

Tue, 09 Jul 2019 02:48 PM IST
Avinash Pal अविनाश पाल, अमर उजाला
विज्ञापन
राज कपूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रिलीज के साथ ही कबीर सिंह सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है लेकिन अभी तक फिल्म से जुड़े विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बीच राज कपूर का 'आवारा' फिल्म का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह नरगिस को थप्पड़ जड़ते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही लोगों ने ये वीडियो देखा राज कपूर सुर्खियों में आ गए। ऐसे में आपको बताते हैं उनसे जुड़े 5 अनसुने किस्से....

विज्ञापन

2 of 6
Raj Kapoor - फोटो : Twitter
1. राज कपूर को बचपन से ही अभिनय का बड़ा शौक था। ऐसे में एक बार उनके स्कूल में 'पेशन' नाटक खेला गया। जिसके लिए हर किरदार को सैंडविच, समोसा और आइसक्रीम के तीन-तीन कूपन मिले थे। नाटक में राज कपूर का रोल काफी छोटा था लेकिन एक बार स्टेज पर जाने के बाद से अति उत्साहित होकर वो स्टेज पर तब भी चले गए जब उनका किरदार तक नहीं था। ऐसे में वो स्टेज पर ही गिर गए। जिसके चलते सभी लोग हंसने लगे।यहां तक की नाटक में यीशू का किरदार निभा रहा शख्स भी हंस दिया था। लेकिन नाटक का पर्दा गिरते ही निर्देशक ने राज कपूर को थप्पड़ जड़ते हुए कहा- 'तुम अभिनेता हो? मेरी नजर में तुम गधे हो। बाहर निकलो और फिर कभी वापस नहीं आना।' नाटक से निकाले जाने से ज्यादा दुख राज कपूर को उस वक्त सैंडविच, समोसा और आइसक्रीम के कूपन छिनने से हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 6
Raj Kapoor - फोटो : social media
2. राज कपूर शुरू से ही स्वादिष्ट भोजन के शौकीन रहे थे। राज कपूर अपने पिता और मां के साथ मुंबई के अलावा कलकत्ता में भी रहे थे। ऐसे में एक बार उनके घर पर कुछ मेहमान आने थे। जिसके चलते राज कपूर स्कूल से आधे दिन में ही वापस आ गए थे और घर पर झूठ कहा था कि स्कूल की छुट्टी हो गई है। उस दिन जो घर पर मेहमान आए थे उनमें से एक महिला से  राज कपूर को प्यार हो गया था। राज कपूर पूरी दोपहर उस महिला के आस पास घूमते रहे। वहीं जब वो महिला वापस जाने को हुईं तो राज कपूर ने उसे अपने बगीचे से फूल तोड़कर भी दिए थे। उस महिला से राज कपूर दोबारा तो नहीं मिले लेकिन वो उसे कभी भूल भी नहीं पाए।  

4 of 6
raj kapoor and krishna kapoor
3.  राज कपूर के स्कूल में दूसरी भाषा के रूप में लेटिन पढ़ाई जाती थी। ऐसे में लेटिन की परीक्षा में राज कपूर ने लिखा था- 'लेटिन एक मुर्दा भाषा है और दफनायी हुई भाषा को क्यों जगाया जाए ?' उस परीक्षा में राज कपूर को सौ में से एक नंबर मिला था। वहीं प्रिंसिपल सोआरेस ने राज कपूर से कहा था- 'दुर्भाग्यवश मैं तुम्हारी पढ़ाई लिखाई के बारे में कुछ कह नहीं सकता। यूं तुम बहुत होशियार हो और पूरी दुनिया तुम्हारे सामने पड़ी है।'
विज्ञापन

5 of 6
फाइल फोटो
4.  राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर को तैराकी का शौक था। ऐसे में राज कपूर को उन्हें तैराकी सिखाने का तरीका भी काफी हटकर था। दरअसल कलकत्ता में जिस झील में पृथ्वीराज कपूर तैरा करते थे उस झील के किनारे एक दिन वो राज कपूर को भी लेकर गए और सीने तक के गहरे पानी में छोड़ दिया। किनारे पर खड़ीं राज कपूर की मां जोर से चिल्ला रहीं थीं- 'तुम मेरे बेटे को मार दोगे'। लेकिन पृथ्वीराज कपूर शांत और अविचलित खड़े रहे और हाथ पैर मारते देखते रहे। हर दिन के इस सिलसिले के कुछ दिनों में ही राज कपूर ने तैराकी सीख ली थी।
विज्ञापन

6 of 6
Raj Kapoor
5. राज कपूर के परिवार में सभी लोग खाने के शौकीन रहे हैं। ऐसे में राज कपूर को भी हमेशा कुछ न कुछ नया खाने का मन करता रहता था। स्कूल के वक्त राज कपूर को दो आने मिलते थे। ऐसे में खाने का शौक पूरा करने के लिए राज कपूर दुकानों पर उधारी रखते थे। जब किसी दुकान पर उनकी उधारी ज्यादा हो जाती तो वो दूसरी दुकान पर खाना शुरू कर देते। वहीं जब उनका एक दुकान पर ज्यादा उधार हो जाता तो वो अपनी किताब बेच देते। किताब बेचने के बाद घर पर राज कपूर कभी कहते कि किताब गुम हो गई तो कभी कहते कि किताब खरीदनी है क्योंकि आपने खरीदकर नहीं दी थी। गौरतलब है कि 2 जून 1988 को एक्टर का निधन हो गया था।
(सभी किस्से रितु नंदा की किताब 'राज कपूर' से लिए गए हैं।)
विज्ञापन
Next